फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   girl killed in accident, protest by public

हादसे में लड़की की मौत, लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम

Thu, 07 Apr 2016 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 07 Apr 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
girl killed in accident, protest by public
लड़की की मौत पर हंगामा - फोटो : amar ujala

मोहाली के खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर नार्थ कंट्री मॉल के सामने मंगलवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया। जब गांव मटौर सेक्टर-70 के लोगों ने हाईवे पर पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। साथ ही हाईवे पर जाम लगा दिया। काफी समय तक हाईवे पर ट्रैफिक रुका रहा। लोगों का आरोप था कि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी न तो पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है न ही आरोपी को पकड़ पाई। ऐसे में उन्हें संघर्ष की राह पर आना पड़ा है।

विज्ञापन


इसके बाद बलौंगी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही लोगों को पर्चा दर्ज करने का आश्वासन देकर शांत किया। वहीं, मंगलवार पुलिस ने अज्ञात स्कूटर चालक पर पर्चा दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी अब तक पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार घटना सोमवार दोपहर की है। मटौर निवासी शाशि नाम की लड़की अपने भाई-बहनों के साथ नार्थ कंट्री मॉल घूमने गई थी। मॉल से बाहर निकलकर जैसे ही वे सड़क पार करने लगे। तभी एक तेज रफ्तार स्कूटर चालक ने लड़की को टक्कर मार दी। हादसे में लड़की व उसकी बहन बुरी तरह घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत दोनों को फेज-6 के सिविल अस्पताल ले गई, लेकिन रास्ते में उक्त लड़की की मौत हो गई। वहीं मृतक की बहन ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसकी बहन को एक स्कूटर सवार ने टक्कर मारी थी।


हालांकि इसके बाद भी पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज नहीं किया था। जैसे ही इस बारे में मंगलवार को इलाके के लोगों को पता चला, लोग अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पहले मृतका का पोस्टमार्टम रुकवाया। इसके बाद हाईवे पर जाम लगा दिया। पार्षद हरपाल चन्ना ने मांग की है कि आरोपी को तुरंत पकड़ा जाए। ताकि परिवार वालों को इंसाफ मिल पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed