{"_id":"5762f0d94f1c1b481e11c572","slug":"gang-rape-with-teachers-by-4-man-in-kosli","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 युवकों की साजिश का शिकार हुई विधवा शिक्षिका, कर दिया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
4 युवकों की साजिश का शिकार हुई विधवा शिक्षिका, कर दिया गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, कोसली(हरियाणा)
Updated Fri, 17 Jun 2016 05:45 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधवा शिक्षिका घर में अकेली है, ये चारों युवक जानते थे। शिक्षिका को बाहर बुलाने के लिए युवकों ने ऐसी साजिश रची, विधवा शिक्षिका उसकी शिकार हो गई। चारों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात हरियाणा के कोसली का है। कोसली क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली शिक्षिका के साथ गैंग रेप के मामले में 11 घंटे बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने पानी पीने के बहाने उसका गेट खुलवाया था।
विज्ञापन
पीड़ित 31 वर्षीय महिला ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। वह विधवा है। मंगलवार देर रात वह घर पर अकेली थी। रात तीन बजे किसी व्यक्ति ने उसका दरवाजा खटखटा पीने के लिए पानी मांगा। जैसे ही उसने गेट खोला, बाहर खड़े चारों युवक ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद चारों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी पर मकान मालिक पीड़िता को लेकर पुलिस थाने पहुंचा। जहां काफी देर तक टालमटोल होने के बाद पुलिस ने करीब ग्यारह घंटे बाद सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
क्या कहना है थाना इंचार्ज का
इस विषय में कोसली थाना इन्चार्ज नरेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित महिला का मेडिकल कराने के बाद शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि मामले देरी में दर्ज होने के बात को एसएचओ ने टाल दिया।