फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Four killed in road accidents in Patiala and Amritsar

Punjab News: पटियाला में सड़क हादसों ने ली दो की जान, अमृतसर में पति और पत्नी की मौत

Sun, 13 Nov 2022 09:03 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद, पटियाला/अमृतसर (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद, पटियाला/अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 13 Nov 2022 09:03 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला और अमृतसर जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। अमृतसर में टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत से कोहराम मच गया। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं पटियाला में अलग-अलग हादसों में दो लोगों ने अपनी जान गंवाई।  

विज्ञापन
Four killed in road accidents in Patiala and Amritsar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पटियाला में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पहले मामले में कर्मजीत सिंह निवासी घग्गा ने थाना सदर समाना पुलिस को बताया कि उनके दोनों बेटे सतगुर सिंह व सुखविंदर सिंह बाइक पर ककराला गांव के बस अड्डे के पास से गुजर रहे थे। 

विज्ञापन


इसी बीच तेज रफ्तार बस चालक तसवीर सिंह निवासी कमला नगर रोहतक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सतगुर सिंह की मौत हो गई और सुखविंदर सिंह गंभीर घायल है। दूसरे मामले में बनूड़ थाना पुलिस को हरी राम निवासी गांव जनसुआ ने बताया कि उनका शोकी चितकारा यूनिवर्सिटी के पास से पैदल जा रहा था। इसी बीच एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में शोकी की मौत हो गई।
विज्ञापन


अमृतसर में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत
अमृतसर में जीटी रोड पर सड़क हादसे में तेज रफ्तार टिप्पर ने पति-पत्नी को कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई है। बलजिंदर सिंह निवासी बहादुरपुर जिला तरनतारन ने पुलिस को बताया है कि वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अमृतसर से वापस अपने गांव आ रहे थे। उनके आगे उनका भाई परमजीत सिंह अपनी पत्नी गुरमीत कौर के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई और भाभी की उम्र 65 साल थी। जीटी रोड पर गांव भिंडर के नजदीक पहुंचे तो अमृतसर की तरफ से आ रहे टिप्पर ने लापरवाही से गलत साइड पर आकर उनके भाई के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस टक्कर में उनके भाई और भाभी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। थाना खलचिया की पुलिस ने टिप्पर और मोटरसाइकिल कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ थाना खलचिया में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed