फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   FIR filed against minor in murder case of 11 year old Child in Amritsar

साइकिल की दुकान में काम करने वाले नाबालिग ने बच्चे के शरीर में भर दी हवा, अस्पताल में मौत

Sun, 15 Nov 2020 09:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 15 Nov 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
FIR filed against minor in murder case of 11 year old Child in Amritsar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के अमृतसर एक गांव में वेल्डिंग की दुकान पर काम करने वाले 11 वर्ष के बच्चे के शरीर में हवा भर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उसे गंभीर हालत में वल्ला के श्री गुरु रामदास अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। थाना रमदास पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर साइकिल मरम्मत की दुकान में काम करने वाले आरोपी नाबालिग के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।  

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के पिता ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाता है। चार वर्ष से उसकी पत्नी मायके में रह रही है। वह अपनी मां और बेटे के साथ रहता है। उसका बेटा सरकारी स्कूल में पढ़ाई करता था। लॉकडाउन के कारण तीन महीने पहले उसने बेटे को गांव के बाहर एक वेल्डिंग की दुकान पर नौकरी पर लगवाया था। वहां पास में ही साइकिल पंचर की दुकान है। वहां काम करने वाला 17 वर्ष का लड़का अक्सर उसके बेटे के साथ शरारत करता रहता था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को आरोपी ने उनके बेटे को अपनी दुकान पर बुलाकर घटना को अंजाम दे दिया। इससे बेटे के पेट की आंतें फट गईं। उसे श्री गुरु रामदास अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने साइकिल पंचर की दुकान पर काम करने वाले नाबालिग आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना रमदास प्रभारी मनतेज सिंह ने बताया कि नाबालिग आरोपी की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद बच्चे का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed