फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   father son died, jammu father son died, dabwali suicide, jammu man suicide with son, crime, sirsa

मासूम बेटे को गोद में उठा ट्रेन के आगे कूदा, दोनों की मौत

Sun, 24 Apr 2016 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली(सिरसा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली(सिरसा) Updated Sun, 24 Apr 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
father son died, jammu father son died, dabwali suicide, jammu man suicide with son, crime, sirsa
सनसनीखेज घटनाक्रम में पिता-पुत्र की मौत - फोटो : amarujala
हरियाणा में सिरसा जिले के डबवाली इलाके में एक व्यक्ति ने प‌त्नी से अनबन के बाद बेटे को साथ वो कदम उठाया, जानकर रुह कांप जाएगी। उसने बेटे के साथ ट्रेन से छलांग लगा दी। हादसे में बाप-बेटे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्‍थल पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


घटना देर रात की है। पोस्टमार्टम कल होगा। मृतकों के नाम जम्मू कश्मीर के सांबा का रहने वाला 35 वर्षीय सुरेंद्र और उसका 5 वर्षीय बेटा मंजीत बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र की पत्नी के साथ अनबन हो गई। उसके बाद वह बेटे को लेकर अपने भाई वीरेंद्र से मिलने के लिए चला गया।
विज्ञापन


भाई से मिलने के बाद जब वह लौट रहा था तो बठिंडा के गांव डुमाली के पास उसने बेटे को लेकर जम्मूतबी एक्सप्रेस से छलांग लगा दी। ट्रेन में सवार अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया और मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed