फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   encounter with gangster in mohali, after 9 round firing 2 arrest

अपराधियों के साथ मुठभेड़, 9 राउंड फायर के बाद 2 गैंगस्टर गिरफ्तार

Tue, 03 May 2016 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मटौर(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, मटौर(मोहाली) Updated Tue, 03 May 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
encounter with gangster in mohali, after 9 round firing 2 arrest
मटौर में पुलिस इनकाउंटर - फोटो : amar ujala

चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस ने ज्वाइंट आपरेशन चलाकर मटौर में घात लगाकर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम के सदस्यों ने नौ राउंड फायर किए। इनमें दो फायर युवकों की गाड़ी के टायर पर, जबकि अन्य हवाई फायर किए गए। फायरिंग उस समय हुई, जब मटौर मंदिर के सामने मेन रोड पर लोगों की आवाजाही जारी थी।

विज्ञापन


कुछ महिलाओं और बच्चों के अलावा लोगों ने जब लाइव फायरिंग का यह दृश्य देखा तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल के निकट ही स्थित एक स्टेशनरी शॉप पर सामान खरीदने आई महिला प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि फायर करने वाले सभी लोग सिविल ड्रेस में थे। इनके हाथों में रिवॉल्वर और गन थीं। पुलिस ने यह कार्रवाई सोमवार शाम 5 बजकर 27 मिनट पर की।
विज्ञापन


आपरेशन के दौरान ऐसे हुई कार्रवाई
घटनास्थल के पास टी स्टॉल वाले ने बताया कि मटौर के मंदिर के सामने कार वाशिंग सेंटर पर दो गाड़ियां धुलने के र्लिए आइं थीं। उससे पहले ही कुछ पुलिस वाले सिविल ड्रेस में खड़े थे। इन कारों के आने से पहले इन पुलिस वालों ने टी स्टॉल पर आकर चाय और सिगरेट पी थी। इसी दौरान वर्दी में एक पुलिस के जवान इनके पास आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अचानक शुरू हुई कार्रवाई के दौरान कार सवार दो युवकों के हाथ ऊपर करने की चेतावनी देते हुए पिस्टल तान दी। पुलिसकर्मियों ने हाथ ऊपर नहीं करने पर युवकों को गोली मारने धमकी दी। इन बीच इन पुलिस वालों ने युवकों की कार के टायरों पर दो फायर किए। पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों की घेराबंदी की। इसके बाद युवकों को गाड़ी में बैठाकर पुलिसकर्मी अपने साथ ले गए। 


साढ़े 12 बजे से घात लगाकर बैठे थे पुलिसकर्मी
घटनास्थल के आसपास स्थित दुकानों पर काम करने वाले लोगों ने बताया कि सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे से छतों पर चढ़े हुए थे। इनमें कुछ अलग-अलग दुकानों की सीढ़ियों पर खड़े थे। हालांकि, उस समय तक लोगों को यह मालूम नहीं था कि यहां कोई पुलिस कार्रवाई होने वाली है। शाम को पांच बजकर 27 मिनट पर पुलिसकर्मियों ने फायरिंग शुरू कर दी और दो युवकों को मौके से काबू कर लिया। इसके बाद लोगों में चर्चा शुरू हुई कि हिरासत में लिए गए युवक चंडीगढ़ में 14 करोड़ के आभूषणों की लूट या रॉकी हत्याकांड से जुड़े अपराधी हैं। इधर, मोहाली पुलिस इस कार्रवाई की जानकारी देने के मामले में चुप्पी साधे रही।


डा सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी, चंडीगढ़ ने बताया कि मटौर में दो अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाए अभियान में चंडीगढ़ पुलिस शामिल नहीं थी। 
  -

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed