{"_id":"5728b0e14f1c1b2a3b5ccf29","slug":"collision-between-3-bike-on-highway-1-dead-2-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर 3 मोटर साइकिलें आपस में टकराईं, चली गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर 3 मोटर साइकिलें आपस में टकराईं, चली गई जान
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(मोहाली)
Updated Wed, 04 May 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
डेराबस्सी में सड़क हादसे में घायल युवक उपचाराधीन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी में चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर तीन मोटरसाइकिलें टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल डेराबस्सी में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह तीन मोटरसाइकिलें अंबाला की ओर जा रहीं थीं। इस दौरान लीला भवन के पास सबसे आगे जा रही बाइक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस कारण पीछे आ रही बाइक उसमें टकरा गई। इस दौरान पीछे वाली बाइक को चला रहे राकेश कुमार गिरने से गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
राकेश के गिरते ही उसके पीछे आ रही तीसरी बाइक भी बेेकाबू हो कर उसमें टकरा गई। इस बाइक पर सवार दिलबाग सिंह निवासी अंबाला व उसके साथ सवार मोहित गंभीर घायल हो गए। तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में ले गया, जहां से राकेश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में रेफर कर दिया। उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, सिविल अस्पताल में घायल मोहित को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि दिलबाग का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दीपइंद्र सिंह ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। राकेश कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।