फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   car robbed from man in market at mohali

मोहाली में फ्रेश मार्ट के बाहर से युवक की कार छीन 2 लुटेरे फरार

Tue, 03 May 2016 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 03 May 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
car robbed from man in market at mohali
कार लूट

मोहाली के  सेक्टर-68 में सोमवार शाम लुटेरों ने युवक से कार छीनकर पूरे इलाके में दहशत मचा दी। सेक्टर-69 निवासी दुष्यंत की शिकायत पर थाना फेज-8 की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दुष्यंत (19) सेक्टर-69 का रहने  वाला है। वह अपनी आई-20 कार से सेक्टर-68 स्थित फ्रेश मार्ट में गए थे। दुष्यंत ने बताया कि इस बीच दो युवक वहां पर आए। वह कार में बैठने ही लगे थे कि तभी युवकों ने उसे जोर से धक्का दिया। साथ ही जबरदस्ती उसकी कार में बैठ गए। हालांकि, वह भी कार की पिछली सीट पर बैठने में कामयाब रहा। इस दौरान उसने लुटेरों से कार छोड़ देने के लिए कहा। साथ ही उन्हें पैसे, मोबाइल फोन देने का आफर किए। लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन


लुटेरे तेजी कार को दौड़ाते हुए गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना की साइड पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने उसे सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद वह गाड़ी लेकर बलौंगी की साइड निकल गए। हालांकि, वह लुटेरों को जानता था। वहीं, घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने पीड़ित के घर जाकर बयान दर्ज किए है। जिक्रयोग है कि शहर में इस तरह एक के बाद एक हो रहीं वारदात ने पुलिस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि स्नैचिंग रोकने के लिए क्या रणनीति अपनाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed