{"_id":"57a19c1c4f1c1b56152ba583","slug":"boy-raped-girl-friend-since-7-years-now-raped-by-boy-brother-in-law","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"5 साल तक प्रेमिका से खुद रेप करता रहा, अब जीजा से कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
5 साल तक प्रेमिका से खुद रेप करता रहा, अब जीजा से कराया
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Thu, 04 Aug 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
rape
प्रेमिका को शादी का झांसा देकर पहले तो खुद अवैध संबंध बनाता रहा। अब अपने जीजा और उनके दोस्त से उसका गैंगरेप करवा दिया। मामला, करनाल के निसिंग इलाके का है। पेट्रोल पंप पर एक लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में जीजा-साला सहित इनके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शादी का झांसा देकर लड़की से कई सालों से दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता के बयान पर यमुनानगर में दर्ज एफआईआर को करनाल महिला थाना में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
वारदात की सूचना मिलने पर एसपी पंकज नैन ने सीआईए-2 को केस की जांच सौंपी। सीआईए-2 प्रभारी एसआई आजाद सिंह व उनकी टीम ने 24 घंटे से पहले रेप केस के आरोपी प्रवीन वासी ट्यौंठा जिला कैथल, रोहित वासी सांभली (आरोपी प्रवीन का जीजा) व रोहित वासी सांभली को काबू किया है।

Trending Videos
शादी का झांसा देकर बना रहा था संबंध
d
सीआईए टू प्रभारी एसआई आजाद सिंह ने बताया कि सोमवार को यमुनानगर की रहने वाली एक लड़की ने यमुनानगर में जीरो एफआईआर दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि कैथल जिले के गांव ट्यौंठा वासी प्रवीन पिछले चार-पांच सालों से उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाता रहा।
जब भी वह उसे शादी के लिए कहती तो वह कुछ न कुछ बहाना कर उसे टाल देता था।
31 जुलाई को आरोपी प्रवीन ने उसको फोन करके मिलने के लिए बुलाया और लड़की अपने प्रेमी प्रवीन से मिलने के लिए करनाल पहुंची। वह उसे अपनी बाइक पर बिठाकर कैथल ले गया और बाद में उसे निसिंग के एक पेट्रोल पंप पर ले आया, जहां उसका जीजा व उसके जीजा का दोस्त नौकरी करते थे। फिर तीनों आरोपियों ने मिलकर पीड़िता के साथ रेप किया और उसके बाद उसे करनाल छोड़ दिया। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।