फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   boy raped girl and uploaded naked photos of her on social media and networking sites

दोस्ती में गंवाई आबरू, सोशल मीडिया पर डाल दी अश्लील तस्वीरें

Sat, 10 Sep 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालड़ू(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लालड़ू(पंजाब) Updated Sat, 10 Sep 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
boy raped girl and uploaded naked photos of her on social media and networking sites
rape
दोस्त ऐसा दगाबाज निकला कि उसने न सिर्फ नशा देकर युवती संग रेप किया। ब्लकि उसकी अश्लील तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर डाल दी। घटना, पंजाब के लालड़ू कस्बे की है।
विज्ञापन


लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी युवकों ने दो सप्ताह तक उसे ब्लैकमेल किया। लड़की के परिजनों की शिकायत पर लैहली पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लैहली पुलिस चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि 19 वर्षीय युवती की आशू निवसी नगला गांव से जान पहचान थी।
विज्ञापन


पीड़िता के बयान के मुताबिक, 23 अगस्त को दोनों ने एक धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनाया। आरोप है कि आशू ने रास्ते में उसे नशीला पेय पिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। होश में उसने अपने आप को लालड़ू के एक होटल में पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारी तस्वीरें नेट पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल

boy raped girl and uploaded naked photos of her on social media and networking sites
rape victim - फोटो : Demo Pic
युवती ने आरोप लगाया कि आशू ने उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें मोबाइल फोन से खींच कर उसी समय अपने दोस्त सुरिंदर सिंह उर्फ शिंदा निवासी लैहली के फोन में ट्रांसफर कर दीं। इसके बाद वह घर पहुंची।

कुछ दिन बाद उसके पास सुरिंदर सिंह का फोन आया। आरोप है कि वह तस्वीरें नेट पर डालने की धमकी देकर मिलने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद उसने कुछ तस्वीरें वायरल भी कर दीं। शमशेर सिंह बताया कि उसने इस बारे में अपने परिजनों को नहीं बताया।

जब इन तस्वीरों की बात उसके परिजनों तक पहुंची तो युवती ने उन्हें मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आशू और सुरिंदर के खिलाफ आईपीसी 376, 385, 328 व 34 के अलावा आईटी एक्ट, 2008 की धारा 66 व 66ई के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed