फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   boy kidnapped and murdered in karnal, dead body found without one hand in kachhwa

20 लाख की फिरौती न मिलने पर 12वीं के छात्र का कत्ल, हाथ गायब

Sun, 11 Sep 2016 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Sun, 11 Sep 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
boy kidnapped and murdered in karnal, dead body found without one hand in kachhwa
करनाल में कमल मिड्ढा का अपहरण में कत्ल - फोटो : अमर उजाला
रिलायंस जियो का सिम लेने घर से निकले 12वीं के छात्र का अपहरण कर 20 लाख की फिरौती मांगी गई थी। छात्र का आज मर्डर हो गया है। वारदात, करनाल जिले के नीलोखेड़ी में हुई। छात्र का शव गांव कांछवां के खेतों में बरामद हुआ। शव का एक हाथ गायब था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि डीएवी पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र कमल मिड्ढा का बीते दिन अपहरण हो गया था। अपहरणकर्ताओं ने 20 लाख रुपये फिरौती मांगते हुए धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो छात्र के दो टुकड़े करके एक टुकड़ा अगले दिन और दूसरा टुकड़ा 15 दिन के बाद भेजेंगे।
विज्ञापन

जियो का सिम लेने को लिए निकला था घर से

boy kidnapped and murdered in karnal, dead body found without one hand in kachhwa
करनाल में कमल मिड्ढा का अपहरण में कत्ल - फोटो : अमर उजाला
नीलोखेड़ी स्टेशन एरिया निवासी सुनील मिड्ढा ने बताया कि उनका 12वीं में पढ़ने वाला बेटा कमल गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद कमल तीन बजे घर से बाइक लेकर ट्यूशन पढ़ने निकला था। इसके बाद वह किसान बस्ती में अपने चाचा राजीव के पास पहुंचा और वहां बाइक खड़ी करने के बाद चाचा से कार लेकर ट्यूशन पढ़ने चला गया।

ट्यूशन सेंटर पहुंचने के बाद वह अपने टीचर से करनाल में जियो सिम लेने जाने की कहकर वहां से अपने टीचर के लिए भी सिम लाने लिए ट्यूशन टीचर की फोटो और आईडी ले कार से करनाल चला गया। फिर कमल रास्ते में शाम करीब पांच बजे करनाल-काछवा रोड पर अपने दोस्त की दुकान पर पहुंचा और वहां दूध पीने के बाद कार लेकर चला गया।

पुलिस को कमल के दोस्त कशिश वर्मा ने बताया कि कमल कार में पिछली सीट पर बैठा हुआ था और चालक सीट पर एक लंबा और पतला, बड़े बालों और कान में बालियां डाले हुए युवक मुंह को रूमाल बांध कर बैठा था। पीड़ित परिजनों ने बताया कि रात करीब 10 बजे कमल की कार पुलिस चौकी के पास लावरिस हालत में खड़ी मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले उन्हें सूचना दी।

ऐसे मांगी 20 लाख की मांगी फिरौती

boy kidnapped and murdered in karnal, dead body found without one hand in kachhwa
करनाल में कमल मिड्ढा का अपहरण में कत्ल - फोटो : अमर उजाला
देर रात तक कमल के घर न लौटने पर परिजनों ने उसका फोन ट्राई किया, लेकिन उसका फोन लगातार बंद आ रहा था। पीड़ित परिजनों ने बताया कि जब रात 8:44 बजे कमल का फोन ट्राई किया तो उसका फोन किसी अज्ञात ने उठाया, जिसने धमकी देते हुए कहा कि कमल हमारे कब्जे में है।

यदि उसकी सलामती चाहते हो तो 20 लाख रुपए देने होंगे। अपहरणकर्ता ने धमकी देते हुए कहा कि रुपए न देने की सूरत में कमल के दो टुकडे़ कर दिए जाएंगे। एक टुकड़ा कल भेज देंगे और दूसरा टुकड़ा 15 दिन बाद भेजेंगे। इसके बाद दोबारा कमल का फोन नहीं मिला।

थाना बुटाना प्रभारी हरविंद्र सिंह का कहना है कि छात्र के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्र की तलाश में चार टीमें छापेमारी कर रही हैं। साथ ही छात्र की लावारिस खड़ी कार को भी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed