फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Attack on Accused of misdeed by prisoners in jail

सात माह की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को जेल में कैदियों ने पीटा, पीजीआई ले जाते समय मौत

Tue, 28 May 2019 02:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी/नारनौल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी/नारनौल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 May 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
Attack on Accused of misdeed by prisoners in jail
सांकेतिक तस्वीर

नारनौल जेल में बंद सात माह की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को रविवार शाम कैदियों ने पीट दिया। पिटाई से घायल बंदी को नारनौल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था। 

विज्ञापन


पीजीआई ले जाते समय रात 11:00 बजे चरखी दादरी के पास उसने दम तोड़ दिया। जेल अधीक्षक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चरखी दादरी सिविल अस्पताल में चिकित्सकीय बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। मामले की ज्यूडिशियल जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के गांव चितौरा का महेश नौ साल से परिवार के साथ नारनौल जिले के एक गांव में रह रहा था। महेश के भाई सोनू और नरेश ने बताया कि 22 मई को पड़ोसी ने शिकायत देकर आरोप लगाए थे कि महेश ने उसकी सात माह की बच्ची से दुष्कर्म किया है। ग्रामीणों ने महेश को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Attack on Accused of misdeed by prisoners in jail
सांकेतिक तस्वीर

इसके बाद से महेश नारनौल जेल में बंद था। वहीं, कनीना डीएसपी साधु राम के अनुसार रविवार को जेल से एक हवालाती की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी। उसे सामान्य अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था। रविवार शाम 7:00 बजे रोहतक ले जाते समय दादरी के पास उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। 

उसे चरखी दादरी सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी ने बताया कि नारनौल जेल अधीक्षक देवीदयाल ने कैदियों पर महेश को पीटने का संदेह जताया है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। महेश के परिजनों ने पुलिस कस्टडी में हत्या का आरोप लगाया और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना था कि पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उन्हें अपने भाई से मिलने तक नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed