फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   accident in kaithal, 2 punjab resident brothers killed, 12 injured

हादसा: ड्राइवर को आई झपकी ने दो सगे भाइयों की ली जान, 12 घायल

Thu, 07 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Thu, 07 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
accident in kaithal, 2 punjab resident brothers killed, 12 injured
कैथ्‍ाल में हादसा - फोटो : amar ujala

ड्राईवर को आई नींद की एक झपकी पंजाब के रहने वाले परिवार पर पड़ा भारी। 2 सगे भाईयों की मौत, 12 घायल। नेशनल हाईवे पर जींद के गांव पाथरी से देवी माता की पूजा करके लौट रहे परिवार को लेकर आ रहे एक टाटा सूमो चालक को झपकी आ गई। जिस कारण गाड़ी असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में पंजाब के खनौरी के एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से 10 को पीजीआई चंडीगढ़ व 2 को पटियाला रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पंजाब के खनौरी निवासी 14 महिला व पुरुष सफीदों के निकट स्थित गांव पाथरी में देवी माता के दर्शन के लिए गए थे। जो सुबह करीब तीन बजे के चले थे। पाथरी देवी से वापस आते समय तितरम मोड से करीब एक किलोमीटर दूर अचानक चालक से गाड़ी असंतुलित होकर पेड़ों से जा टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि लोग गाड़ी में बुरी तरह से फंस गए। आस-पास के लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायल 45 वर्षीय अमना व 50 वर्षीय सत्ता राम मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा एक दर्जन घायलों में से 10 को पीजीआई व 2 को पटियाला रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


इनको किया पीजीआई रेफर
हादसे में घायल संदीप कुमार ( 27), सुनील (26), रामपाल (40), महिला भरपल, बीरपाल (20), पूजा (20), रेखा (22), कमला (20), संतरो (50), ज्योति (16), निशा (20) और ड्राइवर बबली (28) को पीजीआई रेफर किया गया। घायलों में एक महिला की हालत काफी नाजुक थी। इसके अलावा हाथ, पांव, सिर, छाती में गंभीर चोटें आई। इसके अलावा संदीप व रामपाल को पटियाला रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद सामान्य अस्पताल में पहुंचे खनौरी निवासी रामचन्द्र ने बताया कि उनकी सफीदों के गांव पाथरी में देवी मंदिर में परिवार की पूजा होती है। विशेष रूप से परिवार में शादियां होने के बाद गठ जोड़े के लिए जाते हैं। इस समय सुनील कुमार के बेटी होने पर वहां गए थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे के बाद परिजनों को सामान्य अस्पताल में तांता लगा हुआ था।


एसएचओ मनदीप ने कहा कि गाड़ी चालक सुबह तीन बजे से चला हुआ था। जिस कारण उसे झपकी आ गई होगी, जिससे यह हादसा हुआ है। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed