फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   A young man try to rape a newly married women in amritsar punjab

नवविवाहिता को देख डोला युवक का मन, करने लगा अश्लील हरकत और फिर...

Tue, 11 Oct 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 11 Oct 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
A young man try to rape a newly married women in amritsar punjab
नवविवाहिता को देख डोला युवक का मन - फोटो : Demo Pic
इंस्टीट्यूट में एक नवविवाहिता को अकेली देखकर एक युवक का मन डोल गया। लेकिन वहां पर माहौल ऐसा बन गया जो न तो युवती ने सोचा था और ना ही उस युवक ने। मामला पंजाब के अमृतसर का है। रात को इंस्टीट्यूट में एक नवविवाहिता को अकेली देखकर एक युवक वहां घुस गया।
विज्ञापन


इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती वह उससे छेड़छाड़ करने लगा। नवविवाहिता ने शोर मचाया तो उसका पति आ गया और फिर युवक की जमकर पिटाई हुई। हालांकि युवक खुद को निर्दोष बता रहा है। बहरहाल, रंजीत एवेन्यू चौकी ने नवविवाहिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

ये है पूरा कहानी: युवक पहले से ही काट रहा था चक्कर

A young man try to rape a newly married women in amritsar punjab
गेट हकीमां इलाका निवासी नवविवाहिता के मुताबिक वह पति के साथ रंजीत एवेन्यू की एक बहुमंजिला इमारत में इंस्टीट्यूट चलाती है। रविवार को दोनों को अपने कार्यालय में आठ बजे गए। इस बीच, एक युवक उनके इंस्टीट्यूट के आसपास कई बार चक्कर काट रहा था। एक बार वह अंदर आया और किसी लड़की के बारे में पूछने लगा।

नवविवाहिता ने बताया कि उसने युवक को बताया कि यहां इस नाम की कोई युवती नहीं है तो वह बाहर चला गया। इसके बाद युवक फिर आया। इस दौरान उसके पति वाशरूम में गए हुए थे। युवक ने समझा कि नवविवाहिता अकेली है।

युवक आते ही उससे छेडख़ानी करने लगा। इस पर नवविवाहिता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उसका पति वाशरूम से बाहर आ गया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी ने युवक की जमकर धुनाई की। युवक बार-बार बाहर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन दंपती ने उसे भागने नहीं दिया और चप्पलों से पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचित किया।

पुलिस हिरासत में युवक ने बताया कि वह पूरी तरह से निर्दोष है। उसने कहा कि दंपती को कोई गलतफहमी हुई है। युवक ने पुलिस से सीसीटीवी की फुटेज निकालने को कहा है ताकि झूठ और सच खुद सामने आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed