फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Coronavirus update: Punjab's first patient tests negative after fresh test

अच्छी खबर: पंजाब के पहले मरीज ने जीती कोरोना से जंग, नई जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

Fri, 27 Mar 2020 09:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Mar 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus update: Punjab's first patient tests negative after fresh test
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर है। अमृतसर में मिले पंजाब के पहले कोरोना संक्रमित मरीज ने इस महामारी को मात दे दी है और जिंदगी की जंग जीत ली है। होशियारपुर निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति इलाज के बाद कोरोना वायरस से मुक्त हो गया है। यह व्यक्ति चार मार्च को जर्मनी से आया था। वह मूलरूप से होशियारपुर का रहनेवाला है।

विज्ञापन


अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थित इंफ्लुएंजा लैब के टेस्ट में यह व्यक्ति कोरोना वायरस से मुक्त पाया गया है। पिछले 21 दिनों से अमृतसर के श्री गुरुनानक देव अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में उपचाराधीन था। इस शख्स का पहला टेस्ट दिल्ली एम्स से करवाया गया था और इसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में हुए टेस्ट में भी पॉजिटिव पाया गया था। हालांकि बेटे और पत्नी के सैंपल निगेटिव आए थे।
विज्ञापन


आइसोलेशन वॉर्ड में इस शख्स पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर रख रही थी।  दवाओं का असर और डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई। बीते बुधवार को मरीज का सैंपल इंफ्लुएंजा लैब भेजा गया था। इस दौरान उसकी प्राथमिक एवं कन्फर्मेशन रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद गुरुवार को भी उसका थ्रोड स्वैब लेकर इंफ्लुएंजा लैब लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो चरणों में हुए टेस्ट के पहले चरण में ई-जीन की जांच की गई और दूसरे चरण में ओआरएफबी टेस्ट हुआ। दोनों टेस्टों की रिपोर्ट निगेटिव आई। यह डॉक्टरों के लिए अविस्मरणीय पल था। 
 

डॉक्टरों की अनुमति के बाद घर भेजा जाएगा व्यक्ति

मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुजाता शर्मा का कहना है कि मरीज का ट्रीटमेंट विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार किया गया था। फिलहाल उसे आइसोलेशन वॉर्ड में रखा जाएगा। डॉक्टरों की टीम उसका लगातार परीक्षण कर रही है। डॉक्टरों द्वारा मुहर लगने के बाद ही उसे छुट्टी दी जाएगी।

संक्रमण मुक्त होने के बाद इस शख्स को फिलहाल तो अस्पताल में ही रखा गया है। हालांकि डॉक्टर जल्द ही इसे घर भेज सकते हैं। घर जाने के बाद इस शख्स को एकांतवास (क्वारंटाइन) में ही रहना होगा, क्योंकि यदि कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति इसे संपर्क में आया तो वह बहुत जल्दी इसकी चपेट में आ सकता है।

नवांशहर से आए 110 सैंपल 
नवांशहर में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज की मौत के बाद दहशत बरकरार है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसके संपर्क में आए लोगों के टेस्ट करवाए जा रहे हैं। गुरुवार को नवांशहर से 110 सैंपल मेडिकल कॉलेज स्थित इंफ्लुएंजा लैब भेजे गए। प्रिंसिपल डॉ. सुजाता शर्मा के अनुसार इंफ्लुएंजा लैब में अब तक 74 लोगों के सैंपलों की जांच की गई है। इनमें चार कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 26 सैंपलों की जांच जारी है। वहीं आइसोलेशन वॉर्ड में अब तक 36 लोगों को लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed