फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Coronavirus in Punjab News in Hindi: Lockdown, Hotspot Area In Punjab, Positive Case Corona updates

Coronavirus in Punjab: प्रदेश में 171 हुई मरीजों की संख्या, 17 हॉटस्पॉट किए गए चिह्नित

Sun, 12 Apr 2020 09:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 Apr 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Punjab News in Hindi: Lockdown, Hotspot Area In Punjab, Positive Case Corona updates
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

पंजाब में कोरोना वायरस के प्रमुख हॉटस्पॉट बने मोहाली जिले के जवाहरपुर गांव में इस महामारी का प्रकोप नहीं थम रहा। रविवार को भी इस इलाके में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हालांकि यह सभी लोग पहले से कोरोना पीड़ित लोगों के करीबी संपर्क वाले हैं। बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 13 नए केसों की पुष्टि होने के बाद राज्य में पीड़ितों की संख्या 171 तक पहुंच गई है। इस बीच, नवांशहर में तीन मरीजों के ठीक होने की सुखद खबर भी है।

विज्ञापन


सेहत विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार, रविवार को मोहाली के जवाहरपुर में चार मरीजों के अलावा जालंधर जिले में 7 नए केस सामने आए। इनमें से 5 लोग पहले से कोरोना पीड़ितों के करीबी संपर्क वाले हैं जबकि निजामुद्दीन से लौटे एक जमाती को भी पॉजिटिव पाया गया है। एक अन्य केस, सांस लेने में गंभीर संक्रमण का है। फरीदकोट जिले में एक रोगी के करीबी को पॉजिटिव पाया गया है, जबकि कपूरथला जिले में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
विज्ञापन


521 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट का इंतजार
रविवार तक राज्य में 4281 संदिग्ध लोगों के सैंपलों की जांच की गई, जिनमें से 3590 लोगों के सैंपल निगेटिव निकले, जबकि 521 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। राज्य में कुल 171 मरीजों में से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 23 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमित लोगों की जिलेवार स्थिति
कोरोना प्रभावितों के जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, मोहाली में 54, जालंधर में 22, नवांशहर में 19, पठानकोट में 16, मानसा में और अमृतसर में 11-11, लुधियाना में 10,  होशियारपुर में 7, मोगा में 4,  रोपड़ और फरीदकोट में 3-3, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, पटियाला व कपूरथला में 2-2 और मुक्तसर में 1 व्यक्ति कोरोना संक्रमित है।

जिलेवार आंकड़े
मोहाली 53 मरीजों के साथ राज्य में सबसे चिंताजनक हालत में है। दूसरे नंबर पर नवांशहर के 19 मरीज हैं जिनमें से एक की मौत और 10 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। तीसरे नंबर पर पठानकोट में मरीजों की संख्या, एक मौत के साथ 16 हो चुकी है। वहीं, जालंधर जिले में 22 मरीजों में से एक की मौत और 4 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

बाकी जिलों में, मानसा व अमृतसर में 11-11 मरीजों में से अमृतसर में 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। लुधियाना में भी 10 मरीजों में से 2 की मौत हो चुकी है जबकि होशियारपुर (7), रोपड़ (3) और बरनाला (2) में भी 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है। अन्य जिलों में, मोगा में 4 और संगरुर, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, पटियाला में 2-2 और कपूरथला व मुक्तसर में 1-1 मरीज का इलाज चल रहा है।

पंजाब में कोरोना के 17 हॉटस्पॉट की शिनाख्त

पंजाब में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के चलते सेहत विभाग ने राज्य के 9 जिलों में कुल 17 हॉटस्पॉट चिह्नित किए हैं। सभी जिलों में उन प्रमुख इलाकों को चिह्नित किया है, जहां कोरोना के 2 या 2 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं। मोहाली का जवाहरपुर गांव 38 मामलों के साथ सबसे ऊपर है। सेहत विभाग सभी हॉटस्पॉट इलाकों में बड़े पैमाने पर आरटी-पीसीआर और रैपिड किट के साथ परीक्षण अभियान शुरू करेगा। संबंधित इलाकों में उन सभी लोगों की भी जांच की जाएगी, जिनमें फिलहाल महामारी के लक्षण नहीं मिले हैं।

ये हैं हॉटस्पॉट
मोहाली : जवाहरपुर (38 केस), फेज-3ए, फेज-5, फेज-9, सेक्टर-69 और सेक्टर-91 में सभी में दो-दो पॉजिटिव केस।
नवांशहर : गांव पतलावा में 12 और गांव सुजोन में 6 केस
पठानकोट : सुजानपुर में 15 केस
जालंधर : गांव विर्क पत्त यादपुर फिल्लौर में 4 और निजातम नगर में 3 केस
अमृतसर : डायमंड इस्टेट कालोनी में 4 केस और उधम सिंह नगर में 3 केस
होशियारपुर : गांव मोरांवाली गढ़शंकर में 5 केस
मानसा : बुढलाडा में 6 केस
लुधियाना : अमरपुरा में 3 केस
रोपड़ : चटवाली में 3 केस

जालंधर में सात मरीज पॉजिटिव

जिले में रविवार को कोरोना के सात मरीज पॉजिटिव पाए गए। इनमें एक तब्लीगी जमाती है जबकि एक महिला की दो दिन पहले ही मौत हो चुकी है। बाकी पांचों कोरोना से ग्रस्त पटेल चौक की महिला के संपर्क वाले हैं। सभी को कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। सेहत विभाग ने सातों लोगों के संपर्कों की सूची बनाकर उनको क्वारंटीन करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शाहकोट की 55 साल की महिला कुलजीत कौर का संदिग्ध अवस्था में देहांत हो गया था। सेहत विभाग ने उसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे, जिसमें रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं पटेल चौक सब्जी मंडी की सविता महाजन के संपर्क और परिवार वालों में पांच कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा करतापुर का 17 साल का किशोर भी कोरोना से ग्रस्त मिला है, जो तब्लीगी जमात से संपर्क में था।

पूर्व मंत्री के विधायक बेटे समेत छह परिजनों के सैंपल लिए
जालंधर। पूर्व मंत्री अवतार हेनरी और उनके बेटे विधायक बावा हेनरी समेत उनके परिवार के छह सदस्यों के सैंपल सेहत विभाग ने रविवार को लेकर जांच के लिए अमृतसर मे
डिकल कॉलेज भेज दिए। हेनरी और उनके बेटे बावा ने खुद को घर में क्वारंटीन कर रखा है क्योंकि वह मिट्ठा बाजार के रहने वाले संक्रमित दीपक शर्मा के साथ सीधे संपर्क में थे। सेहत विभाग ने कई कांग्रेसी नेताओं को भी क्वारंटीन कर रखा है। उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। शनिवार रात को सेहत विभाग की टीम ने हेनरी परिवार के सैंपल लिये। उनके परिवार में छह सदस्यों के सैंपल लिए गए हैं।

गांव विरका का चौथा कोरोना मरीज भी ठीक, अस्पताल से मिली छुट्टी

कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले सूबे के पहले मरीज बलदेव सिंह के कारण बनी कोरोना पॉजिटिव की चेन लगभग टूट गई है। गांव विरका का कोरोना पॉजिटिव चौथा मरीज भी ठीक हो गया है और रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस मरीज को गांव पठलावा (नवांशहर) में कोरोना से जान गंवाने वाले पाठी बलदेव सिंह के रिश्तेदारों के संपर्क में आने से संक्रमण हो गया था। उसके परिवार के तीन सदस्य पहले ही ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 

सिविल अस्पताल के नोडल अफसर टीपी सिंह ने बताया कि 24 मार्च को गांव विरका के सुरजीत सिंह उर्फ संदीप को दाखिल किया गया था। जांच में उसे कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। उसका सिविल अस्पताल में इलाज चला और शनिवार देर रात उसके सैंपल की जांच कोरोना निगेटिव पाया गया था।

उसे 14 दिन के लिए घर में क्वारंटीन रहने के आदेश दिए गए हैं। संदीप को कोरोना गांव में रहने वाले तीन सदस्यों के कारण हुआ था, जो बलदेव सिंह के रिश्तेदार थे। गांव विरका हॉटस्पॉट बनता जा रहा था लेकिन प्रशासन ने गांव को पूरी तरह से सील कर कोरोना को फैलने नहीं दिया। वहां के चारों मरीज अब ठीक हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed