फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Coronavirus in Punjab News in Hindi: 8 more COVID-19 cases reported in Punjab today

पंजाब में कोरोना से 13वीं मौत, मंगलवार को नौ नए मामले आए सामने, पीड़ितों की संख्या पहुंची 185

Tue, 14 Apr 2020 10:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Apr 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Punjab News in Hindi: 8 more COVID-19 cases reported in Punjab today
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस ने मंगलवार को पंजाब में एक और बलि ले ली। राज्य में इस महामारी से यह तेरहवीं मौत है। गुरदासपुर में मंगलवार को कोरोना का पहला केस सामने आया है। बीते 24 घंटे के दौरान  इस महामारी के नौ पॉजिटिव केस सामने आए, जिनमें से जालंधर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि, नवांशहर में दो और मरीजों के ठीक होने की भी खबर है। वहीं पटियाला में एक और संक्रमित सामने आया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही इस वायरस से पीड़ित लोगों की राज्य में कुल संख्या बढ़कर 184 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को पठानकोट में 4, मोहाली में 2 और गुरदासपुर, जालंधर और पटियाला में 1-1 पॉजिटिव केस सामने आए। पठानकोट और मोहाली के छह मरीज पहले से कोरोना पीड़ितों के करीबी हैं। 
विज्ञापन


सूबे के अस्पतालों मे 144 कोरोना मरीजों का इलाज
पंजाब में कोरोना के 4844 संदिग्ध लोगों के सैंपलों की जांच की गई है। जिनमें से 4047 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 613 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 144 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। इन्हीं में से एक मरीज वेंटिलेटर पर है जबकि 4 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। मंगलवार तक 27 मरीज महामारी से ठीक भी हो चुके हैं। 

पीड़ितों के जिलावार आंकड़े

  • जिला            कुल मरीज       मरे      ठीक हुए
  • नवांशहर            19                -        15
  • मोहाली              56               2         5
  • जालंधर             25               2         4
  • पठानकोट          22              1           - 
  • अमृतसर           11              2           - 
  • लुधियाना          11              2          1 
  • मानसा             11              -            -
  • होशियारपुर        7              1           2 
  • मोगा                4               -            -
  • फरीदकोट          3               -           -
  • रोपड़                3               1           -
  • बरनाला            2               1           - 
  • फतेहगढ़ साहिब 2               -           -    
  • कपूरथला          2              -            -
  • पटियाला          3              -           -
  • संगरूर             2              -           -
  • मुक्तसर          1             -            -
  • गुरदासपुर        1            -            -

मोहाली जिले में कहर बढ़ता ही जा रहा है।

एक दिन की राहत के बाद सोमवार सुबह दो लोग कोरोना पॉजिटिव आए। इसमें दोनों पीड़ित महिलाएं हैं। इनमें से एक महिला कोरोना हॉटस्पॉट जवाहरपुर की रहने वाली है। जबकि दूसरी मुंडी खरड़ की रहने वाली है। वह कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुकी महिला के संपर्क में आने से कोरोना से संक्रमति हुई है। जबकि सेक्टर-69 की एक महिला कोरोना को मात देकर घर लौटी है। 

वहीं, कुल मिलाकर अब जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या 56 हो गई है। इनमें से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि छह लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसमें 80 साल की एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जवाहरपुर की पॉजिटिव आई महिला की उम्र 56 साल बताई जा रही है।

इसी तरह मुंडी खरड़ की 38 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला मुंडी खरड़ के जिस इलाके की रहने वाली है। पुलिस ने उस इलाके को सील कर दिया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग आसपास के लोगों के सैंपल जुटा रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि स्थिति काबू में है। 

हालांकि इलाके में सैनिटाइजेशन से लेकर अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि बीमारी की चपेट में कोई अन्य व्यक्ति न आए। जिक्रयोग है कि लोगों की सुविधा के लिए पंजाब स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हेल्पलाइन नंबर-104 टोल फ्री शुरू किया गया है। यहां पर लोग बीमारी संबंधी जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

इसके अलावा घर में रहकर अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए पंजाब के आयुष मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोग घरों में मौजूद सामान का इस्तेमाल करके ही अपने आपको फिट रख पाएंगे। इसके अलावा लोगों को सलाह दी गई है कि कोरोना जागरूकता एप कोवा को अपने फोन में डाउनलोड करें। इससे भी उन्हें सही जानकारी मिल सकती है।

गुरदासपुर का 60 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव

गुरदासपुर के गांव भैणी पसवाल का 60 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सिविल सर्जन किशन चंद ने बताया कि उक्त मरीज कुछ दिन पहले जालंधर के एक अस्पताल में अपने भाई का उपचार करवाने गया था। मरीज के भाई की मौत हो गई थी। हालांकि प्रशासन का कहना है कि उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मरीज जालंधर के अस्पताल में किसी संक्रमित मरीज के संपर्क में आया था। मरीज की हालत चिंताजनक होने के कारण उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया है।

कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे गांव को सील कर दिया गया है। डीसी गुरदासपुर मोहम्मद इश्फाक, एसएसपी स्वर्णदीप सिंह, सिविल सर्जन गांव पहुंचे और उसे सील कर मरीज के परिजनों के सैंपल लिए। डीसी की ओर से भैणी पसवाल के तीन किलोमीटर के दायरे को कंटेंमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। वहां कर्फ्यू की सारी ढील खत्म करने के आदेश दिए गए हैं। 

दो अस्पताल सील
वहीं जानकारी के अनुसार मरीज शनिवार को पुराना शाला स्थित विरदी अस्पताल चेकअप करवाने गया। वहां भर्ती करने से मना करने पर वह शनि मंदिर रोड स्थित अरोड़ा अस्पताल में शनिवार को दाखिल भी हुआ। अस्पताल प्रशासन ने जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मरीज को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया। 

मंगलवार को हालत बिगड़ने पर उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। प्रशासन की ओर से विरदी और अरोड़ा अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों का सैंपल लेकर अस्पताल सील कर दिए गए हैं। मरीजों को क्वारंटीन किया गया है और उन मरीजों की लिस्ट बनाई जा रही है जो अस्पतालों में उस दौरान उपचार के लिए आए थे या दाखिल हुए थे।

जालंधर में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला

जिले में मंगलवार शाम 70 साल के बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उनका बेटा एक समाचार पत्र में काम करता है। बुजुर्ग बस्ती दानिशमंदा के रहने वाले हैं। यह इलाका काफी संकरा है और वहां पर आबादी काफी ज्यादा है। केस मिलने से घनी आबादी वाले पूरे बस्तीयात इलाके के लोगों में दहशत फैल गई है। नोडल अधिकारी डॉ. टीपी सिंह ने बताया कि मरीज जीत लाल को सांस की गंभीर बीमारी के लक्षणों के आधार पर दाखिल किया गया था। उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

मंगलवार को आई रिपोर्ट में उन्हें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सेहत विभाग और पुलिस की टीमों ने संबंधित इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया है। आशंका है कि जीत लाल को इलाके में स्थित एक आश्रम से ही कोरोना का संक्रमण मिला है क्योंकि इस आश्रम से रवि छाबड़ा और उसकी मां स्वर्णा छाबड़ा को संक्रमण हुआ था। वहां सात मार्च को एक आयोजन किया गया था, जिसमें जीत लाल व उनका परिवार शरीक हुआ था। रवि छाबड़ा और उनकी मां दोनों इलाजरत हैं।

पठानकोट के पहले संक्रमित की माता के निधन पर आए रिश्तेदारों से बढ़े मामले
मोहल्ला आनंदपुर रड़ा में एक ही परिवार में पांच संक्रमित मिलने के मामले की वजह प्रशासनिक जांच में सामने आ गई है। दरअसल, जिले के पहले संक्रमित आनंदपुर रड़ा निवासी राजकुमार की माता का कुछ दिनों पहले निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में कई रिश्तेदार शामिल हुए। इसमें राजकुमार की भोआ के गांव बघियाल निवासी बहन, आनंदपुर कुलियां निवासी भाई और सुजानपुर के कुछ रिश्तेदार शामिल थे।

जानकारी के मुताबिक माता के निधन के दौरान ही राजकुमार संक्रमित हुआ, उसी के संपर्क में आई उसकी बेटी, बहन, भाई और भाभी भी संक्रमित हो गए। इनमें से कई रिश्तेदार अंतिम संस्कार के बाद भी उनके घर में रुके रहे। हालांकि राजकुमार किसके संपर्क में आकर संक्रमित हुआ, इसकी गुत्थी सेहत विभाग नहीं सुलझा पाया है।

मंगलवार को भोआ के गांव बघियार निवासी संक्रमित महिला के पति, बेटे, बहू, नाती, नातिन और जेठ को सिविल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया और उनके सैंपल अमृतसर भेजे गए। गांव को सील कर 106 घरों का सर्वे किया गया और लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। प्रशासन ने बघियाल, सुजानपुर, सतींन, आनंदपुर रड़ा और सुजानपुर में कर्फ्यू में मिली छूट पर प्रतिबंध लगा दिया है।

देर रात पॉजिटिव आया मरीज लंगर सेवा में था लगा

सीएम सिटी में मंगलवार देर रात तीसरा कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया। सफाबादी गेट के पास रहने वाला यह 50 साल का व्यक्ति पिछले कई दिनों से लंगर सेवा में लगा था। इस बात का खुलासा होते ही जिला प्रशासन व सेहत विभाग में हड़कंप मच गया। जिला मजिस्ट्रेट पटियाला कुमार अमित ने तुरंत प्रभाव से पटियाला जिले में लंगर बांटने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी और सिविल सर्जन डा. हरीश मल्होत्रा को पटियाला की नगर निगम की सीमा में रहते सभी लोगों की स्क्रीनिंग करने के आदेश जारी कर दिए।

पत्नी, बच्चों व पड़ोसियों को कवारंटीन करके सैंपल लिए
50 साल का कृष्ण कुमार नाम का इस व्यक्ति की आर्य समाज में जूतों की दुकान है। सिविल सर्जन डा. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि मंगलवार देर रात जैसे ही इस व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव रही। तुरंत सेहत विभाग की रेपिड रिस्पांस टीमों ने इस व्यक्ति की पत्नी व दोनों बच्चों को कवारंटीन करके इनकी सैंपलिंग की। साथ ही पड़ोस के नजदीकी पांच घरों में रहने वाले लोगों को भी कवारंटीन करके सैंपलिंग की जा रही है। साथ ही इस व्यक्ति के राइमाजरा इलाके में भी कई लोगों के साथ नजदीकी संपर्क रहने की सूचना मिली है। वहां के लोगों को भी कवारंटीन किया जा रहा है।

जहां लंगर बांटा, उन लोगों को किया जा रहा है कवारंटीन
सेहत विभाग के मुताबिक उक्त कोरोना पाजीटिव मरीज द्वारा जिस बस्ती में जाकर लोगों को लंगर बांटा जा रहा था, वहां के लोगों को कवारंटीन किया जा रहा है। इस दौरान अगर किसी में खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण पाए गए, तो उनकी तुरंत सैंपलिंग कर जांच को भेजा जाएगा।

सवा चार लाख की आबादी की होगी स्क्रीनिंग, नहीं बंटेगा लंगर  
जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार पटियाला जिले में अब कोई भी लंगर नहीं बांट सकेगा। सिर्फ रेडक्रास को ही यह काम करने की आज्ञा होगी। जिला मजिस्ट्रेट ने बुधवार को मिनी सचिवालय में बैठक दौरान सिविल सर्जन को आदेश दिए कि कोरोना के लक्षण पता करने के लिए पटियाला शहर की आबादी की सेहत विभाग की विशेष टीमों द्वारा स्क्रीनिंग की जाए और किसी को भी सूखी खासी, बुखार जा सांस की तकलीफ के लक्षण सामने आने पर तुरंत रिपोर्ट भेजी जाए। उन्होंने कहा कि एडीसी (विकास) डा. प्रीति यादव और नगर निगम की कमिश्नर पूनमदीप कौर इस सारे आपरेशन पर निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed