फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Corona virus in Punjab latest New in hindi, Covid-19 in Punjab, Positive cases, Punjab News Hindi

पंजाब में कोरोना से आठ और लोगों की जान गई, 24 घंटे में 441 नए पॉजिटिव मिले, 100 मरीज ठीक हुए

Thu, 23 Jul 2020 08:50 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Jul 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
Corona virus in Punjab latest New in hindi, Covid-19 in Punjab, Positive cases, Punjab News Hindi
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

पंजाब में सरकार की सारी कोशिशों के बावजूद कोरोना वायरस का फैलाव लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को राज्य में इस वायरस के कारण औठ और लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक मरने वालों की कुल संख्या 277 तक पहुंच गई। इसी दौरान एक ही दिन में प्रदेश में 441 नए कोरोना पॉजिटिव केसों की भी पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या 11739 तक पहुंच गई है। हालांकि गुरुवार को 100 मरीजों के स्वस्थ होने की भी खबर आई, जिसके साथ राज्य में कोरोना को मात देने वालों की तादाद 7741 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को जालंधर और पटियाला में 2-2 मरीजों और फिरोजपुर, होशियारपुर, अमृतसर व मोहाली में 1-1 कोरोना मरीज की मौत हो गई। इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 3721 मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में रखा गया है, जिनमें से 83 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 70 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 13 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक ही दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस लुधियाना (89) में दर्ज किए गए। वहीं जालंधर में 44 नए मामलों के साथ कुल 63 केस, पटियाला में 23 नए मामलों के साथ 53 केस, संगरूर में 9 नए पॉजिटिव केसों के साथ 20 केस, मोहाली में 12 नए केसों के साथ 30 केस, गुरदासपुर में 6 नए केसों के साथ 12 केस, फतेहगढ़ साहिब में 5 नए केसों के साथ 13 केस, मुक्तसर में भी 5 नए केसों के साथ कुल 13 केस दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य जिलों में नवांशहर, मानसा व कपूरथला में 4-4, होशियारपुर में 9, तरनतारन में 7, मोगा में 3, फाजिल्का में 8, बरनाला में 2 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। बरनाला, मानसा व कपूरथला में सामने आए सभी केस कोरोना के नए मामले हैं। इस बीच, जिन 100 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, उनमें अमृतसर के 16, संगरूर के 10, मोहाली के 24, गुरदासपुर, मोगा व नवांशहर के 3-3, पठानकोट और फतेहगढ़ साहिब के 9-9,  मुक्तसर के 8, फाजिल्का के 14 और बरनाला के 1 मरीज शामिल हैं।

फिरोजपुर में 15 लोग कोरोना पॉजिटिव, जच्चा-बच्चा वार्ड सील
फिरोजपुर में सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड के दो स्टाफ समेत पंद्रह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जच्चा-बच्चा वार्ड को सील कर दिया गया है। वार्ड के अन्य स्टाफ के सैंपल लिए जाएंगे। फिरोजपुर में 252 लोग कोरोना पॉजिटिव है, इनमें से 94 एक्टिव मरीज हैं, जिनका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुरुवार को 31 लोगों को छुट्टी दी गई है। जबकि फिरोजपुर में अब तक पांच लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

अमृतसर: एक और संक्रमित की मौत, 36 नए मरीज मिले  
कोरोना संक्रमण से गुरुवार को अमृतसर में एक और जान चली गई। 65 वर्षीय मृतक गांव बोपाराय कलां का रहने वाला था और श्री गुरुनानक देव जी अस्पताल में उपचाराधीन था। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। गुरुवार को जिले में 36 नए पॉजिटिव मरीज रिपोर्ट हुए हैं। इनमें जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट, जेल के दो कर्मचारी, पंजाब पुलिस का एसआई और सात वर्षीय बच्चा भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग की सूची के अनुसार 25 केस कम्युनिटी से हैं। अमृतसर में 65 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। कुल संक्रमित 1396 हैं। इनमें से 1039 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस 292 हैं।

बठिंडा में एक दिन में सबसे ज्यादा 72 केस आए सामने 

बठिंडा में अब तक एक दिन के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित केस गुरुवार को सामने आए। संक्रमित 72 नए केसों में तीस लोग रिफाइनरी के मजदूर हैं। तीस के करीब पुलिसकर्मी और तीन लोग कैंट से हैं। सिविल सर्जन डॉ. अमरीक सिंह संधू ने बताया कि अब तक जिले में कुल 363 लोग संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 192 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। चार की मौत हो चुकी है। संक्रमित पुलिसकर्मी वे हैं जो पहले से संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे। 

होशियारपुर: दसूहा निवासी की कोरोना से अमृतसर में मौत
सब डिविजन दसूहा से संबंधित 61 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना के चलते अमृतसर में मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि अब जिले में कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 390 है और एक्टिव केस 174 हैं। 

फरीदकोट: महिला डॉक्टर समेत दो संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट में मेडिकल कॉलेज अस्पताल की एक महिला डॉक्टर समेत दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक जैतो के गांव मत्ता की 17 वर्षीय छात्रा है। सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार व मीडिया इंचार्ज डॉ. प्रभदीप सिंह चावला ने बताया कि अब जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 241 हो चुकी है। इनमें से 154 ठीक हो चुके हैं जबकि 87 केस एक्टिव हैं। डीसी विमल कुमार सेतिया की अध्यक्षता में कोविड-19 के हालात को लेकर तकनीकी कमेटी की बैठक हुई। इसमें लेवल-2 के कोविड केयर सेंटर बनाने की तैयारी शुरू करने का फैसला किया गया। 

तरनतारन: दो एएसआई और कांग्रेस नेता समेत छह पॉजिटिव

पंजाब पुलिस के दो एएसआई और एक कांग्रेस नेता सहित छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसएसपी ध्रुव दहिया ने आदेश दिया कि दोनों स्थानों पर तैनात सामूहिक अधिकारी और कर्मी भी अपना कोरोना टेस्ट करवाएं। कोरोना पॉजिटिव मिले जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने एक दिन पहले ही कृषि ऑर्डिनेंस के खिलाफ अनाज मंडी में हड़ताल कर काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया था। 

पटियाला: राजपुरा के युवक की कोरोना से मौत, 68 नए संक्रमित मरीज
सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल 45 साल के युवक की गुरुवार को कोरोना से मौत हो गई। युवक राजपुरा का रहने वाला था और लीवर की बीमारी से भी पीड़ित था। गुरुवार को 68 नए मरीज भी सामने आए। इनमें भूपिंदरा रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के पांच मुलाजिमों के अलावा एक गर्भवती महिला, एक पुलिस मुलाजिम व सेहत कर्मचारी शामिल हैं।

सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की गिनती भी 1217 तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को जो 68 नए कोरोना संक्रमित मरीज आए हैं, उनमें 23 पटियाला शहर से हैं, जबकि 13 राजपुरा, तीन नाभा, दो समाना, पांच गांव धमोली और 22 विभिन्न गांवों से हैं।  

पठानकोट में 14 नए केस 

पठानकोट में गुरुवार को 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन पठानकोट डॉ. भूपिंदर सिंह ने बताया कि दो व्यक्तियों की रिपोर्ट सिविल अस्पताल पठानकोट में ट्रूनेट द्वारा पॉजिटिव पाई गई। एक व्यक्ति लुधियाना से और अन्य 12 लोगों की अमृतसर से आई रिपोर्ट के चलते गुरुवार को कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 14 पाई गई है। 

बटाला के विधायक और उनके बेटा भी कोरोना की चपेट में
विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल और उनका बेटा भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। गुरुवार को दोनों पिता-पुत्र समेत आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी पुष्टि एसएमओ डॉ. संजीव भल्ला ने की है। डॉ. भल्ला ने बताया कि लोधीनंगल और उनके बेटे का इलाज अमृतसर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 

लुधियाना में एक दिन में रिकॉर्ड 131 पॉजिटिव केस मिले, दो महिलाओं की मौत
लुधियाना में गुरुवार को 131 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 2170 पहुंच गई है। गुरुवार को दो महिलाओं की मौत हो गई है। इसमें एक महिला जालंधर तो दूसरी महिला पटियाला से थी। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि गुरुवार को लुधियाना में 131 नए मामले सामने आए।

इसमें 120 मामले लुधियाना के जबकि 11 मामले अन्य जिलों से संबंधित हैं। गुरुवार को एसपीएस अस्पताल में भर्ती जालंधर की 80 वर्षीय महिला की मौत हुई है। वहीं पटियाला निवासी 73 वर्षीय महिला की भी एसपीएस अस्पताल में मौत हो गई है। यह दोनों महिलाएं कोरोना संक्रमित होने के साथ-साथ अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed