फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corona virus in Haryana News: Many big announcements by Haryana government for fight corona virus

कोरोना वायरस: हरियाणा सरकार दिहाड़ी मजदूर-गरीबों को देंगी हर माह 4500 रुपये, 10 बड़ी घोषणाएं

Tue, 24 Mar 2020 12:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Mar 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
Corona virus in Haryana News: Many big announcements by Haryana government for fight corona virus
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा सरकार ने कोरोना से जंग के बीच आमजन को राहत के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज तैयार हो रहा है, 28 मार्च से पहले घोषणा की जाएगी। मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना में पंजीकृत 12.38 लाख लोगों को 31 मार्च तक 2 हजार रुपये खातों में पहुंच जाएंगे। 4000 पहले मिल चुके हैं। 

विज्ञापन


आपदा के दौरान घर चलाने के लिए पंजीकृत निर्माण मजदूरों को हर महीने साढ़े चार हजार रुपये मिलेंगे। बीपीएल परिवारों को भी हर महीने 4500 रुपये सरकार देगी। इन्हें अप्रैल महीने का राशन फ्री मिलेगा। दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों, स्ट्रीट वेंडर्स को जिलों में डीसी के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। उन्हें भी 4500 रुपये हर महीने मिलेंगे। सीएम मनोहर लाल ने डिजिटल प्रेस कांफ्रेंस में ये घोषणाएं की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना से जंग लड़ने वालों में से कोई संक्रमित होता है तो इलाज खर्च सरकार वहन करेगी, मरीज का इलाज करने के दौरान कर्मचारियों की मृत्यु होने पर एक्सग्रेसिया के तहत 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड स्थापित कर दिया गया है। बतौर सीएम अपने निजी खाते से उन्होंने 5 लाख रुपये दिए हैं। विधायक एक महीने का वेतन देंगे। आईएएस ने एक महीने के वेतन का 20 प्रतिशत देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वैच्छिक तौर पर हर व्यक्ति सहयोग कर सकता है

सीएम मनोहर लाल ने अपील की है कि ग्रुप डी कर्मियों को छोड़कर बाकी कर्मचारी 10 प्रतिशत वेतन दें। स्वैच्छिक तौर पर हर व्यक्ति सहयोग कर सकता है। हरियाणा सरकार की खाता संख्या 39234755902 में आईएफएससी कोड एसबीआई एन 0013180 में राशि जमा करा सकते हैं। बैंक शाखा पंचकूला के सेक्टर-10, एससीओ 14 में स्थित है।

ये घोषणाएं भी की

  • किसी अनुबंध कर्मी को हटाया नहीं जाएगा।
  • औद्योगिक घराने भी किसी कर्मी को न हटाएं।
  • मोटर वाहन अधिनियम के तहत देय टैक्स 30 अप्रैल तक जमा करा सकेंगे।
  • सार्वजनिक वाहनों, टैक्सी को टैक्स में शत प्रतिशत छूट रहेगी।
  • पुरानी देय अदायगी जो भी पानी, बिजली, सीवरेज बिल या अन्य सेवाओं की 15 मार्च तक करनी थी अब 30 अप्रैल तक कर सकेंगे, कोई सरचार्ज नहीं लगेगा।
  • ई पेमेंट से भुगतान करने वालों को राहत। 15 अप्रैल तक भुगतान की तिथि बढ़ाई।
  • सरकारी यूनिवर्सिटी, कॉलेजों के 187384 छात्रों को उच्च शिक्षा विभाग शिक्षा सेतु एप पर लेक्चर उपलब्ध कराएगा।
  • स्कूल व आंगनवाड़ी के बच्चों को मिड डे मील का राशन घर पर पहुंचेगा।
  • प्राइमरी के बच्चों को 3 किलो गेहूं व चावल के साथ मसाले, दाल और 134.40 रुपये भी दिए जाएंगे।
  • छठी कक्षा से ऊपर के बच्चों को साढ़े चार किलो गेहूं, चावल, दाल, मसाले व 230 रुपये दिए जाएंगे।

मुफ्त इलाज करवाएगी सरकार, कर्मचारी की मृत्यु पर मिलेंगे 10 लाख

 हरियाणा सरकार ने कोरोना से मुकाबले के लिए बड़ी घोषणा की है। हरियाणा में कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी। मरीज का इलाज करने के दौरान कर्मचारियों की मृत्यु होने पर एक्सग्रेसिया के तहत 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं हरियाणा में किसी भी अनुबंध कर्मी को हटाया नहीं जाएगा। वहीं सरकार ने प्रदेश में औद्योगिक घरानों को भी किसी कर्मचारी को न हटाने को कहा है। वहीं मोटर वाहन के तहत देय टैक्स 30 अप्रैल तक लोग जमा करा सकेंगे।

सार्वजनिक वाहनों, टैक्सी को टैक्स में शत प्रतिशत छूट रहेगी। पुरानी देय अदायगी जो भी बिल या अन्य सेवाओं की 15 मार्च तक करनी थी अब 30 अप्रैल तक कर सकेंगे, कोई सरचार्ज नहीं। ई पेमेंट से भुगतान करने वालों को भी राहत दी गई है। 15 अप्रैल तक भुगतान की तिथि बढ़ाई। किसानों के लिए 28 मार्च तक राहत की घोषणा की जाएगी। राहत पैकेज की तैयारी हो रही है। सरकारी यूनिवर्सिटी, कॉलेजों के 187384 छात्रों को उच्च शिक्षा विभाग शिक्षा सेतु एप पर लेक्चर उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed