पंजाब में कोरोना से दो और लोगों की मौत, 175 नए मामले, 102 मरीज ठीक हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला और तरनतारन में रविवार को 1-1 कोरोना पीड़ित की मौत के साथ राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या 164 हो गई। इस बीच, एक ही दिन में राज्य में कोरोना के 175 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके साथ कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या बढ़कर 6283 हो गई है। रविवार को 102 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी भी दे दी गई। इस प्रकार राज्य में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की कुल संख्या 4408 तक पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रविवार को कोरोना से लुधियाना सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जहां एक एनआरआई समेत 70 लोगों को पॉजिटिव पाया गया। इनमें 32 लोग पहले से पीड़ित मरीज के करीबी हैं जबकि 27 कैदी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद पटियाला में 26 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। इनमें 10 केस पहले से पीड़ित लोगों के करीबियों के हैं।
मोहाली जिले में 14 लोगों को संक्रमित पाया गया, इनमें 12 लोग पहले से पीड़ित व्यक्ति के करीबियों के हैं जबकि बाकी नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा अमृतसर के 10,जालंधर में 7, फरीदकोट में 8, फिरोजपुर में 11, संगरूर में 6, गुरदासपुर में 5, पठानकोट, बठिंडा व मोगा में 4-4 और तरनतारन, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का व मानसा में 1-1 मरीज पॉजिटिव मिले हैं।
102 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 3,37, 789 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इस समय विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेशन वार्डों में 1711 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें 26 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 3 वेंटिलेटर पर हैं। रविवार को जो 102 मरीज स्वस्थ हुए हैं, उनमें संगरूर के 45, जालंधर के 28, पटियाला के 17, पठानकोट के 4, मुक्तसर के 2, फतेहगढ़ साहिब के 3, फरीदकोट, फाजिल्का व कपूरथला के 1-1 मरीज शामिल हैं।
मोहाली में 14 नए संक्रमण के मामले
मोहाली में कोरोना का कहर जारी है। रविवार को जिले में एक साथ 14 केस आने से हड़कंप मच गया। पिछले एक हफ्ते में एक दिन में सर्वाधिक केस मिलने की यह संख्या है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि अब जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 302 हो गई है। जिसमें से एक्टिव मरीज 79 और स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 218 हो गई है।
गुरदासपुर में चार पॉजिटिव केस, कुल संख्या हुई 258
गुरदासपुर में रविवार को चार अन्य मरीज कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 258 हो गई है। एक्टिव मरीज 49 हैं। रविवार को संक्रमित पाए गए मरीजों में रेलवे कालोनी के मरीज जोकि पीजीआई चंडीगढ़ में संक्रमित पाए गए थे। उनका बेटा (25) और पत्नी (45) भी पीजीआई में संक्रमित पाए गए है। वहीं फतेहगढ़ चूड़िया के रसूलपुर गांव का एक पुलिस कर्मचारी (48) पटियाला में संक्रमित पाया गया है, जो कि घर पर आइसोलेट है। जबकि डेरा बाबा नानक के गांव भगताना भोरवाला में एक 41 साल का मरीज संक्रमित पाया गया है, जो पिछले दिनों से बीमार चल रहा था।
जालंधर: कोविड केयर सेंटर से 17 मरीजों को मिली छुट्टी
जालंधर में सरकारी मैरीटोरियस स्कूल में बने कोविड केयर सेंटर से 17 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को छुट्टी दी गई। इस दौरान सभी मरीजों को डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की तरफ से रवाना किया गया। सभी लोगों को कोविड-19 से पीड़ित होने पर कोविड केयर सेंटर में दाखिल करवाया गया था, जहां पर मेडिकल अफसर डॉ. जगदीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने इन सभी इलाज किया। छुट्टी मिलने के बाद सभी लोगों ने मेडिकल और पैरा मेडिकल टीम का धन्यवाद किया।