फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh private schools fee increament highcourt case hearing

हाईकोर्ट का फरमान, फीस वृद्धि गलत निकली तो प्रॉपर्टी नीलाम करके वसूलेंगे

Thu, 21 Dec 2017 08:26 AM IST
विवेक शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विवेक शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Dec 2017 08:26 AM IST
विज्ञापन
chandigarh private schools fee increament highcourt case hearing
school students
स्कूलों द्वारा मनमानी तरीके से फीस बढ़ाने के खिलाफ दाखिल याचिका का निपटारा करते हुए हाईकोर्ट ने बढ़ाई गई फीस जमा करवाने को लेकर अभिभावकों को आदेश दिए। हालांकि हाईकोर्ट ने स्कूलों द्वारा बढ़ाई गई फीस के लिए दी गई सफाई को जांचने के लिए शिक्षा विभाग के एडिशन चीफ सेक्रेटरी को कमेटी बनाने के आदेश दिए। कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया कि यदि  फीस बढ़ाने के लिए जो सफाई दी गई है वह कमेटी के सामने झूठ निकली तो बढ़ी फीस की वसूली के लिए स्कूल की प्रॉपर्टी तक नीलाम की जा सकती है।
विज्ञापन


मामले में याचिका दाखिल करते हुए सुरेंद्र व अन्य तथा डीपीएसजी पेरेंट्स एसोसिएशन ने स्कूलों द्वारा बढ़ाई गई फीस को चुनौती दी थी। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि वर्तमान में बनाई गई कमेटियां केवल क्लेरिकल काम तक ही रह गई हैं। स्कूलों द्वारा की जा रही फीस वृद्धि पर इनका कोई कंट्रोल नहीं है। स्कूल मनमाने तरीके से फीस में वृद्धि कर रहे हैं जो हाईकोर्ट के आदेशों के खिलाफ है। हाईकोर्ट ने डिवीजन बेंच के आदेशों को देखने के बाद कहा कि इस मामले में वे खुद निगरानी नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने हरियाणा एजुकेशन विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी को आदेश दिया कि वे एक कमेटी गठित करें। यह कमेटी देखेगी कि स्कूल फीस की वृद्धि कैसे की गई है और वृद्धि के लिए जो कारण और कारक बताए गए हैं वे सही हैं या नहीं। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने छात्रों के अभिभावकों को आदेश दिए कि वे बढ़ी हुई फीस को जमा करवा दें। यदि कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में यह पाया कि फीस गलत तरीके से वसूल की है तो ऐसी स्थिति में स्कूलों की प्रोपर्टी नीलाम करके भी वसूली करनी पड़ी तो की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही हाईकोर्ट ने स्कूलों को अंडरटेकिंग देने के आदेश दिए कि यदि वसूली करनी पड़ी तो प्रॉपर्टी बेचकर भी वसूली की जा सकती है। इन आदेशों के साथ ही हाईकोर्ट ने 28 फरवरी तक कमेटी को फीस को लेकर अपनी रिपोर्ट जमा करवाने के आदेश दिए हैं।


रिटायर जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाने की मांग
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल सिंह परमार, महामंत्री भारत भूषण बंसल तथा पंचकूला जिला अध्यक्ष सलाऊद्दीन ने मांग की कि फीस एंड फंड रेगुलेटरी कमेटी जो डिवीजनल कमिश्नर की अध्यक्षता में बनाई गई है, उसे रिटायर जज की अध्यक्षता में बनाया जाए। संगठन ने दलील दी कि वर्तमान में यह कमेटियां राजनीतिक हस्तक्षेप से ग्रसित हैं ऐसे में यह हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुरूप काम नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed