{"_id":"661619cf25566c066a01d187","slug":"centre-provides-y-category-crpf-security-cover-to-bjp-leader-taranjit-singh-sandhu-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: भाजपा नेता तरणजीत संधू को मिलेगा Y+ कैटेगरी का सुरक्षा कवच, अमृतसर से भाजपा उम्मीदवार हैं संधू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: भाजपा नेता तरणजीत संधू को मिलेगा Y+ कैटेगरी का सुरक्षा कवच, अमृतसर से भाजपा उम्मीदवार हैं संधू
Wed, 10 Apr 2024 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:57 PM IST
सार
अमृतसर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पूर्व आईएफएफ अधिकारी तरणजीत सिंह संधू का दो बार विरोध हो चुका है। उन्हें काले झंडे दिखाए गए। सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के बाद संधू की सुरक्षा में इजाफा किया गया है।
विज्ञापन
तरणजीत सिंह संधू
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र ने पूर्व राजनयिक और अमृतसर से भाजपा के उम्मीदवार तरणजीत सिंह संधू को वाई प्लस श्रेणी का सीआरपीएफ सुरक्षा कवर प्रदान किया है। संधू को किसानों की तरफ से लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
अमृतसर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पूर्व आईएफएफ अधिकारी तरणजीत सिंह संधू का दो बार विरोध हो चुका है। उन्हें काले झंडे दिखाए गए। सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के बाद संधू की सुरक्षा में इजाफा किया गया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी से आए सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल की भी सुरक्षा बढ़ा दी थी।
विज्ञापन
किसानों के प्रदर्शन के चलते संधू ने कुछ समय के लिए अपनी चुनावी प्रचार रणनीति में बदलाव कर दिया है। इस बदलाव के चलते संधू ने ग्रामीण इलाकों की जगह अब शहरी विधान सभा क्षेत्रों में चुनाव अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा ने अमृतसर लोक सभा सीट के अधीन आते नौ विधान सभा क्षेत्रों में से शहरी पांच क्षेत्रों में चुनाव बैठके आयोजित करने की योजना बना ली है।
विज्ञापन