फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Centre provides Y+ category CRPF security cover to BJP leader Taranjit Singh Sandhu

Punjab: भाजपा नेता तरणजीत संधू को मिलेगा Y+ कैटेगरी का सुरक्षा कवच, अमृतसर से भाजपा उम्मीदवार हैं संधू

Wed, 10 Apr 2024 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 10 Apr 2024 12:57 PM IST
सार

अमृतसर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पूर्व आईएफएफ अधिकारी तरणजीत सिंह संधू का दो बार विरोध हो चुका है। उन्हें काले झंडे दिखाए गए। सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के बाद संधू की सुरक्षा में इजाफा किया गया है।

विज्ञापन
Centre provides Y+ category CRPF security cover to BJP leader Taranjit Singh Sandhu
तरणजीत सिंह संधू - फोटो : फाइल

विस्तार

केंद्र ने पूर्व राजनयिक और अमृतसर से भाजपा के उम्मीदवार तरणजीत सिंह संधू को वाई प्लस श्रेणी का सीआरपीएफ सुरक्षा कवर प्रदान किया है। संधू को किसानों की तरफ से लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा था। 

विज्ञापन


अमृतसर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पूर्व आईएफएफ अधिकारी तरणजीत सिंह संधू का दो बार विरोध हो चुका है। उन्हें काले झंडे दिखाए गए। सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के बाद संधू की सुरक्षा में इजाफा किया गया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी से आए सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल की भी सुरक्षा बढ़ा दी थी।
विज्ञापन


किसानों के प्रदर्शन के चलते संधू ने कुछ समय के लिए अपनी चुनावी प्रचार रणनीति में बदलाव कर दिया है। इस बदलाव के चलते संधू ने ग्रामीण इलाकों की जगह अब शहरी विधान सभा क्षेत्रों में चुनाव अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा ने अमृतसर लोक सभा सीट के अधीन आते नौ विधान सभा क्षेत्रों में से शहरी पांच क्षेत्रों में चुनाव बैठके आयोजित करने की योजना बना ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed