फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   CCTV cameras will be installed in government schools next week in Punjab

पंजाब: सरकारी स्कूलों में अगले हफ्ते लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा होगी पुख्ता, 24 घंटे रहेंगे चालू

Sun, 08 Mar 2020 12:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 08 Mar 2020 12:03 AM IST
सार

  • प्राइमरी से हायर सेकेंडरी स्कूलों में 24 घंटे चालू रहेंगे कैमरे।
  • शिक्षा विभाग की ओर से सीसीटीवी के लिए राशि की गई जारी।
  • सभी जिलों में डीईओ को 15 मार्च तक काम पूरा कराने के निर्देश।

विज्ञापन
CCTV cameras will be installed in government schools next week in Punjab
सीसीटीवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के सरकारी स्कूलों में 15 मार्च तक सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे। इन कैमरों के लिए यह भी तय किया गया है कि यह 24 घंटे चलेंगे और लगाने वाली कंपनी को मेंटिनेंस का वार्षिक कांट्रैक्ट भी साइन करना होगा। पंजाब शिक्षा विभाग के महानिदेशक कार्यालय से सभी जिलों के डीईओ को जारी पत्र में 15 मार्च तक सीसीटीवी लगाने का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे सभी सरकारी एलीमेंट्री स्कूलों से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों तक लगाए जाने हैं। सरकार द्वारा इस संबंध में राशि जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


राज्य सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी लगाने का काम सर्व शिक्षा अभियान के तहत किया जा रहा है। विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, स्कूलों के मुख्य प्रवेश गेट पर लगाया जाने वाला सीसीटीवी 24 घंटे चालू रहेगा। इसके अलावा स्कूल के भीतर वॉशरूम और सीढ़ियों के निकट, मिड डे मिल बनाने वाले स्थान पर भी सीसीटीवी लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन

इसके अलावा स्कूल के वह स्थान जहां विद्यार्थियों का आवागमन ज्यादा रहता है, वह भी सीसीटीवी की जद में लाए जाएंगे। इस बीच, शिक्षा विभाग से उक्त फैसले का स्कूलों के अध्यापकों ने स्वागत किया है। अध्यापकों का मानना है कि सीसीटीवी लगाए जाने से स्कूलों में सुरक्षा सुनिश्चित होगी और पढ़ाई का माहौल बेहतर होगा। अध्यापक यूनियन ने भी इसका स्वागत किया है।

विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से सीसीटीवी
स्कूलों में सीसीटीवी लगाने के लिए विद्यार्थियों की संख्या को भी आधार बनाया गया है। इस फैसले के तहत 1000 से ज्यादा विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूल में 10 सीसीटीवी लगाए जाएंगे, जिनके लिए 30 हजार रुपये की राशि जारी की गई है। ऐसे स्कूल जहां विद्यार्थियों की संख्या 500-1000 के बीच है, वहां 8 सीसीटीवी लगेंगे, जिसके लिए 25 हजार रुपये जारी किए गए हैं। 

250-500 विद्यार्थियों वाले स्कूलों में 7 सीसीटीवी 20 हजार रुपये की राशि से लगेंगे, जबकि 250 से कम विद्यार्थी संख्या वाले स्कूलों में 6 सीसीटीवी 15 हजार रुपये में लगेंगे। ऐसे प्राइमरी और मिडिल स्कूल जहां बच्चों की संख्या 80 से कम है, वहां चार सीसीटीवी 10 हजार रुपये में लगेंगे जबकि 80 से ज्यादा बच्चों वाले स्कूलों में पांच सीसीटीवी के लिए 12 हजार रुपये जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed