{"_id":"5a3175164f1c1b4c528b945a","slug":"jee-mains-exams-2018-chandigarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE: 1 जनवरी तक आवेदन, ऑनलाइन एग्जाम देने वाले रहेंगे फायदे में","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEE: 1 जनवरी तक आवेदन, ऑनलाइन एग्जाम देने वाले रहेंगे फायदे में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए शिक्षा सत्र से देश के बड़े इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले की तैयारियों का दौर चल रहा है। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस 2018 की परीक्षा दो मोड में होगी। इस बार ऑनलाइन पेपर देना जहां छात्रों को सस्ता पड़ेगा, वहीं ऑफलाइन पेपर महंगा। ऑनलाइन पेपर देने वाले छात्र मौके पर ही अपनी सुविधा के अनुसार हिंदी और अंग्रेजी में से एक माध्यम चुन सकेंगे। जबकि ऑफलाइन में यह सुविधा नहीं होगी। ऑफलाइन पेपर उसी भाषा में देना होगा, जो आवेदन फार्म भरते वक्त चुनी गई थी।
ऑफलाइन परीक्षा के लिए इस बार जहां सामान्य श्रेणी के छात्र को एक हजार रुपये फीस अदा करनी होगी, वहीं लड़कियों के लिए यह 500 रुपये तय की है। ऑनलाइन मोड की परीक्षा की फीस इससे आधी है। यानी लड़कों के लिए 500 रुपये और लड़कियों के लिए 250 रुपये फीस है। 2018 जेईई मेंस के पेपर का शेड्यूल भी जारी हो चुका है। परीक्षा देने के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख एक जनवरी है। ऑफलाइन पेपर जहां 8 अप्रैल को होगा, वहीं ऑनलाइन 15 और 16 अप्रैल हो होगा। ऑफलाइन पेपर एक दिन और ऑनलाइन दो दिन होगा।
जेईई मेंस का पेपर पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए ही बड़े इंजीनियरिंग संस्थानों के दरवाजे खुलते हैं। इस पेपर को पार करने वाला छात्र ही जेईई एडवांस की परीक्षा दे सकता है और आईआईटी में पढ़ाई करने का सपना पूरा कर सकता है।
विज्ञापन
कुछ महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन की आखिरी तारीख - एक जनवरी
- एडमिट कार्ड - मार्च के दूसरे सप्ताह में
- ऑफलाइन परीक्षा - 8 अप्रैल
- ऑनलाइन परीक्षा - 15, 16 अप्रैल।

कमेंट
कमेंट X