फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BSEH 12th result 2020 : Haryana board declared 12th class result

Haryana 12th Result 2020: 22 टॉपर्स में 15 बेटियां, मनीषा ने 499 अंक लेकर रचा इतिहास, यहां क्लिक करें

Tue, 21 Jul 2020 05:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Jul 2020 05:41 PM IST
सार

  • हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 12वीं का ऐतिहासिक रिजल्ट, 80.34 फीसदी ने पाई सफलता
  • वाणिज्य संकाय में कैथल की पुष्पा और फतेहाबाद के संयम ने 498 अंकों के साथ किया टॉप
  • विज्ञान में 496 अंकों के साथ रेवाड़ी की बेटी भावना ने किया टॉप, 86.30 फीसदी छात्राएं पास

विज्ञापन
BSEH 12th result 2020 : Haryana board declared 12th class result
- फोटो : हरियाणा बोर्ड

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का पहली बार 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम ऐतिहासिक 80.34 फीसदी रहा। पिछला रिकॉर्ड 74.48 फीसदी

विज्ञापन

का था, जो पिछले वर्ष का ही था। मंगलवार को घोषित परिणाम में एक बार फिर बेटियां अव्वल रहीं। परीक्षा में 86.30 फीसदी बेटियों ने सफलता हासिल की, जबकि 75.6 फीसदी लड़के पास हुए। छात्र https://bseh.org.in/ पर क्लिक कर नतीजे देख सकते हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के 22 टॉपर्स में से 15 लड़कियां और 7 लड़के हैं। स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 64.83 रहा। बताते चलें कि कोरोना काल के चलते मार्च 2020 में कई विषयों की परीक्षा नहीं हुई थी। फिर भी सीबीएसई की तर्ज पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परिणाम घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परिणाम में महेंद्रगढ़ के सिहमा राजकीय स्कूल की छात्रा मनीषा ने कला संकाय में 499 अंक लेकर इतिहास रचा है। वह हरियाणा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी कक्षा में इतने अंक हासिल करने वाली पहली छात्रा बनी है। वाणिज्य संकाय में केवीएम विद्यालय पाई (कैथल) की पुष्पा और शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद के संयम ने 498-498 अंकों के साथ टॉप किया। 


 

विज्ञान संकाय में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोडिया कमालपुर रेवाड़ी की भावना यादव ने 496 अंकों के साथ टॉप किया। परीक्षार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत बोर्ड ने प्रमाण-पत्र व रिजल्ट डिजिटल लॉकर में सुरक्षित रखने का निर्णय लिया है, जिसे आवश्यकतानुसार बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। इससे परीक्षार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश लेने में परेशानी नहीं होगी।

ऐसे समझें रिजल्ट

  • 2,12,693 परीक्षार्थी 
  • 1,70,881 उत्तीर्ण 
  • 32,361 की कंपार्टमेंट-15.21 प्रतिशत
  • 9,451 अनुत्तीर्ण- 04.44 प्रतिशत
  • 1,12,816 छात्रों में से 84,685 पास-75.06 प्रतिश 
  • 99,877 छात्राओं में से 86,196 पास -86.30 प्रतिशत
  • 11.24 फीसदी बेहतर रहा लड़कों से लड़कियों का रिजल्ट

नोट- परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुन:जांच/पुनर्मूल्यांकन निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सरकारी पर भारी पड़े निजी स्कूल

  • राजकीय विद्यालय-79.78 प्रतिशत
  • निजी विद्यालयों-80.97 प्रतिशत
  • ग्रामीण क्षेत्र -79.14 प्रतिशत
  • शहरी क्षेत्र -82.28 प्रतिशत

64.83 फीसदी स्वयंपाठी हुए पास
सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 64.83 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 13,060 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। इनमें से 8,467 उत्तीर्ण हुए और 3,126 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। 1,467 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए।

ये रहे टॉपर्स 

  •    कला संकाय में 
  •    नाम             स्कूल                                 प्राप्त अंक
  •   मनीषा        रावमावि, सिहमा, महेंद्रगढ़            499
  • वाणिज्य संकाय
  • पुष्पा        केवएम विद्यालय पाई, कैथल           498
  • संयम        शारदा विद्यालय फतेहाबाद             498

 

  • विज्ञान संकाय
  • भावना यादव        रावमावि, बोडिया कमालपुर, रेवाड़ी   496

लॉकडाउन (कोविड-19 महामारी) से पूर्व सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के कुछ विषयों की परीक्षाएं ही संचालित करवाई जा सकी थीं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा अपनाई गई अंकन नीति के अनुसार शिक्षा बोर्ड भिवानी ने भी संपन्न करवाए विषयों की परीक्षा के औसत अंकों के आधार पर अंक माने हैं। इसी के अनुसार ही परिणाम निकाला गया है। यदि कोई परीक्षार्थी घोषित परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो वह बोर्ड की आगामी परीक्षा में आंशिक अंक सुधार कर सकता है, जिसके लिए परीक्षार्थी को दो अवसर दिए जाएंगे। इसमें किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी/त्रुटि के लिए बोर्ड कार्यालय जिम्मेदार नहीं होगा। स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के साथ-साथ विद्यालयी परीक्षार्थियों का परिणाम अनुक्रमांक के आधार पर लिया जा सकता है। विद्यालयों द्वारा अपने परीक्षार्थियों का परिणाम यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए डाउनलोड किया जा सकता है। - राजीव प्रसाद, सचिव हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed