फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   brutal incident in barwala, man burnt alive in electric current

अंधेरे में दिखा नहीं बिजली का तार, फंसकर झुलसने से युवक की मौत

Fri, 10 Jun 2016 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला, पंचकूला Updated Fri, 10 Jun 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
brutal incident in barwala, man burnt alive in electric current
बिजली के तारों में फंसकर करेंट से झुलसकर युवक की मौत - फोटो : amar ujala

रात में युवक को दिखा नहीं रास्ता और बिजली के तारों में फंसकर करेंट से झुलसकर उसकी मौत हो गई। दिल दहलाने वाला हादसा हरियाणा के बरवाला में हुआ। दरअसल राष्ट्रीय राजमार्ग-73 स्थित स्वामी देवी दयाल ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल संस्थान गोलपुरा के पास बुधवार रात बिजली के तारों में फंसने से युवक की मौत हो गई। घटना अंधेरे की वजह से हुई। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मौली पुलिस चौकी इंचार्ज रघुवीर सिंह ने बताया कि उन्हें वीरवार सुबह घटना की सूचना मिली थी। किसी राहगीर ने फोन पर बताया कि गोलपुरा स्वामी देवी संस्थान के पास बिजली के तारों से एक युवक लटका हुआ है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस वह घटनास्थल पर पहुंचे। उस समय युवक बिजली के तारों से चिपका हुआ था और उसका पूरा शरीर और कपड़े जल चुके थे।  उन्होंने घटना की जानकारी बिजली निगम के अधिकारियों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने हादसे के लिए बिजली निगम और एनएचएआई को दोषी ठहराया

brutal incident in barwala, man burnt alive in electric current
बिजली के तारों में फंसकर करेंट से झुलसकर युवक की मौत - फोटो : amar ujala

अधिकारियों ने बिजली सप्लाई बंद कर शव को नीचे उतारा। युवक का पूरा शरीर जल जाने के कारण पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शिनाख्त के लिए पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल के मोर्चरी में शव को रखवा दिया।

गांव के लोगों का कहना है कि एनएच-73 पर फोर लेन का काम चल रहा है। बिजली निगम ने अभी तक मार्ग से बिजली के खंभों को नहीं हटाया है। एनएचएआई ने सड़क निर्माण के लिए खंभों की जगह मिट्टी डाल दी है, जिसका लेवल तारों के बराबर हो गया है, जिसके चलते हादसे हो रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने हादसे के लिए बिजली निगम और एनएचएआई को दोषी ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed