फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Border Security Force gun down four pakistani drones in Amritsar

Amritsar: 24 घंटे में बीएसएफ ने गिराए चार पाकिस्तानी ड्रोन, तीन का मलबा बरामद, एक पाक की तरफ गिरा

Sat, 20 May 2023 11:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 20 May 2023 11:54 PM IST
सार

एक ड्रोन पाकिस्तान की सीमा में गिरा है। पिछले कुछ समय से बीएसएफ के जवानों को ड्रोन के साथ बंधे हेरोइन के पैकेटों संग लोहे के छल्ले में बंधी चमकीली स्ट्राइप्स भी मिल रही हैं। 

विज्ञापन
Border Security Force gun down four pakistani drones in Amritsar
अमृतसर में बीएसएफ ने गिराया ड्रोन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 24 घंटे में अलग-अलग घटनाओं में पाकिस्तान के चार ड्रोन को मार गिराया। उनमें से तीन की बरामदगी हो गई, जबकि एक ड्रोन बरामद नहीं किया जा सका।

विज्ञापन


बल के एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि बीएसएफ ने शुक्रवार की रात तीन ड्रोनों की पहचान कर मार गिराया, जबकि चौथे को शनिवार रात धराशाही कर दिया। पहला ड्रोन, 'डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके' का मलबा अमृतसर जिले के उधर धारीवाल गांव से बरामद किया गया था। इसे जवानों ने शुक्रवार रात करीब नौ बजे गोलीबारी कर मार गिराया था। दूसरा एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन के मलबे को अमृतसर जिले के रतन खुर्द गांव से बरामद किया गया था, शुक्रवार करीब 9.30 बजे सैनिकों ने उस पर गोलीबारी की थी। ड्रोन के मलबे के साथ 2.6 किलोग्राम हेरोइन वाले दो पैकेट भी बरामद किए गए थे। शुक्रवार की ही रात एक तीसरे ड्रोन की पहचान की गई थी। हालांकि, इसका मलबा बरामद नहीं किया जा सका, क्योंकि सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि यह पाकिस्तान की तरफ गिरा था। चौथे ड्रोन ने शनिवार रात भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। उसे अमृतसर सेक्टर में गोलीबारी कर मार गिराया गया। इसके मलबे के साथ मादक पदार्थों का एक बैग बरामद किया गया।
विज्ञापन

 
पहचान के लिए हेरोइन के पैकेट से बांध देते हैं चमकीली स्ट्राइप्स
पाकिस्तान के शातिर तस्कर भारत के तस्कर साथियों के लिए हेरोइन के पैकेट के साथ चमकीली स्ट्राइप्स बांध देते हैं। जो रोशनी के साथ चमक उठती है और दूर से पैकेटों का तस्करों को पता चल जाता है। पाकिस्तान के तस्कर पिछले कुछ समय से ऐसा कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से बीएसएफ के जवानों को ड्रोन के साथ बंधे हेरोइन के पैकेटों संग लोहे के छल्ले में बंधी चमकीली स्ट्राइप्स भी मिल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed