Amritsar: श्री दरबार साहिब के पास देर रात धमाके से मचा हड़कंप, कई जख्मी, सिद्धू ने मान पर साधा निशाना
एसीपी ने बताया कि यह कोई विस्फोटक का धमाका नहीं बल्कि चिमनी के अंदर इकट्ठा हुई गैसों का धमाका था। उन्होंने बताया कि विस्फोटक स्थल के पास ही एक रेस्टोरेंट है, जिसकी चिमनी में ऐसा हुआ होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनू राजपूत ने बताया कि कल रात को वह हैरिटेज के रास्ते में एक बैंच पर सो रहा था, कि अचानक ही धमाके के साथ वहां ब्लास्ट हो गया। इससे उनकी दाईं टांग में कंकर लगे और वह जख्मी हो गया। वहीं दूसरी तरफ श्रद्धालु कर्णदीप सिंह ने बताया कि वे लोग एक पेड़ की आड़ में बैठे हुए थे। इस दौरान ही वहां अचानक धमाका हुआ और कंकर उनकी पीठ पर आकर लगीं।
एसीपी ने बताया कि यह कोई विस्फोटक का धमाका नहीं बल्कि चिमनी के अंदर इकट्ठा हुई गैसों का धमाका था। उन्होंने बताया कि विस्फोटक स्थल के पास ही एक रेस्टोरेंट है, जिसकी चिमनी में ऐसा हुआ होगा। रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे एडीसीपी-सिटी-1 डा. मेहताब सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है।
वहीं इस पूरे मामले में कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू ने सीएम भगवंत मान पर कटाक्ष किया है। उन्होंने ट्वीट किया-जिस जंग में राजा की जान को खतरा ना हो उसे जंग नहीं राजनीति कहते हैं……. 1200 सिक्योरिटी वालों के कवच में महफूज रहकर जब मोस्ट प्रोटेक्टेड मुख्यमंत्री मूकदर्शक बनके अपने राज्य में खुले आम कत्ल, फिरौतियां और लूट होते देख रहा हो तो पतन निश्चित है। अमन अमान जब बिगड़ जाए, जान माल महफूज ना हो, दुकानों में ग्राहक ना हो, कारोबारी प्रदेश छोड़के जाना शुरू कर दें , नौजवान पलायन करे - सूबे की 1 लाख करोड़ की संपत्ति बिक जाए और राज करने वाले बस खुद को और अपने दिल्ली वाले आकाओं को सुरक्षित करने में व्यतीत हो तो जहां प्रदेश की वित्तीय स्तिथि बदत्तर होती है वही अराजकता का माहौल पैदा होता है…… क्या यह पंजाब को बदनाम करने की और मुद्दों से भटकाने की साजिश है या फिर सरकार अनाड़ी और नाकाबिल है ……. दोनों परिस्थितियों में हार पंजाब की है….. दुर्भाग्यपूर्ण है ….
Blast in Amritsar Several Injured
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) May 7, 2023
“जिस जंग में राजा की जान को ख़तरा ना हो उसे जंग नहीं राजनीति कहते है” ……. 1200 सिक्योरिटी वालों के कवच में महफ़ूज़ रहकर जब “Most Protected” मुख्यमंत्री मूकदर्शक बनके अपने राज्य में खुले आम क़त्ल , फिरौतियाँ और लूट होते देख रहा हो तो पतन…