फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Blast Near Sri Harmandir Sahib in Amritsar, Many Injured

Amritsar: श्री दरबार साहिब के पास देर रात धमाके से मचा हड़कंप, कई जख्मी, सिद्धू ने मान पर साधा निशाना

Sun, 07 May 2023 01:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 07 May 2023 01:59 PM IST
सार

एसीपी ने बताया कि यह कोई विस्फोटक का धमाका नहीं बल्कि चिमनी के अंदर इकट्ठा हुई गैसों का धमाका था। उन्होंने बताया कि विस्फोटक स्थल के पास ही एक रेस्टोरेंट है, जिसकी चिमनी में ऐसा हुआ होगा।

विज्ञापन
Blast Near Sri Harmandir Sahib in Amritsar, Many Injured
धमाके के बाद मौके पर जमा हुए लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमृतसर में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास हैरिटेज स्ट्रीट में शनिवार देर रात अचानक धमाका हो गया। धमाके से सारागढ़ी सरां के काफी शीशे टूट गए और इससे कई लोगों के मामूली जख्मी होने की सूचना है, हालांकि अभी तक एक ही जख्मी युवक सामने आया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने धमाके को पास ही के एक होटल में चिमनी के अंदर इकट्ठा हुई गैसों का विस्फोट बताया है।
विज्ञापन


सोनू राजपूत ने बताया कि कल रात को वह हैरिटेज के रास्ते में एक बैंच पर सो रहा था, कि अचानक ही धमाके के साथ वहां ब्लास्ट हो गया। इससे उनकी दाईं टांग में कंकर लगे और वह जख्मी हो गया। वहीं दूसरी तरफ श्रद्धालु कर्णदीप सिंह ने बताया कि वे लोग एक पेड़ की आड़ में बैठे हुए थे। इस दौरान ही वहां अचानक धमाका हुआ और कंकर उनकी पीठ पर आकर लगीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि यह कोई विस्फोटक का धमाका नहीं बल्कि चिमनी के अंदर इकट्ठा हुई गैसों का धमाका था। उन्होंने बताया कि विस्फोटक स्थल के पास ही एक रेस्टोरेंट है, जिसकी चिमनी में ऐसा हुआ होगा। रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे एडीसीपी-सिटी-1 डा. मेहताब सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है। 
 

सिद्धू ने ट्वीट कर सीएम को मारा ताना
वहीं इस पूरे मामले में कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू ने सीएम भगवंत मान पर कटाक्ष किया है। उन्होंने ट्वीट किया-जिस जंग में राजा की जान को खतरा ना हो उसे जंग नहीं राजनीति कहते हैं……. 1200 सिक्योरिटी वालों के कवच में महफूज रहकर जब मोस्ट प्रोटेक्टेड मुख्यमंत्री मूकदर्शक बनके अपने राज्य में खुले आम कत्ल, फिरौतियां और लूट होते देख रहा हो तो पतन निश्चित है। अमन अमान जब बिगड़ जाए, जान माल महफूज ना हो, दुकानों में ग्राहक ना हो, कारोबारी प्रदेश छोड़के जाना शुरू कर दें , नौजवान पलायन करे - सूबे की 1 लाख करोड़ की संपत्ति बिक जाए और राज करने वाले बस खुद को और अपने दिल्ली वाले आकाओं को सुरक्षित करने में व्यतीत हो तो जहां प्रदेश की वित्तीय स्तिथि बदत्तर होती है वही अराजकता का माहौल पैदा होता है…… क्या यह पंजाब को बदनाम करने की और मुद्दों से भटकाने की साजिश है या फिर सरकार अनाड़ी और नाकाबिल है ……. दोनों परिस्थितियों में हार पंजाब की है….. दुर्भाग्यपूर्ण है …. 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed