फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BJP Bathinda candidate IAS Parampal Kaur respond to notice of Punjab government

Bathinda: पंजाब सरकार के नोटिस के जवाब में बोलीं भाजपा उम्मीदवार परमपाल कौर... जो कार्रवाई करनी है करें

Wed, 08 May 2024 04:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 May 2024 04:24 PM IST
सार

परमपाल कौर मलूका ने स्वैच्छिक सेवामुक्ति के लिए वॉलंटियर रिटायरमेंट प्रक्रिया को अपनाया था। परमपाल ने वीआरएस की प्रक्रिया इसलिए अपनाई थी ताकि उनको नौकरी छोड़ने के बाद वे सभी लाभ मिल सकें, जो किसी भी आईएएस अधिकारी को उसका कार्यकाल समय पूरा होने के बाद रिटायरमेंट पर मिलते हैं।

विज्ञापन
BJP Bathinda candidate IAS Parampal Kaur respond to notice of Punjab government
परमपाल कौर सिद्धू - फोटो : फाइल

विस्तार

बठिंडा से भाजपा उम्मीदवार पूर्व आईएएस अधिकारी परमपाल कौर सिद्धू ने बुधवार को पंजाब सरकार के नोटिस भेजे जाने का जवाब दिया। परमपाल कौर ने कहा कि केंद्र सरकार ने मुझे सेवा मुक्त कर किया है। 
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी परमपाल कौर ने कहा कि पंजाब सरकार को जो कारवाई करनी है करें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि जब वे सेवामुक्त ही हो चुकी हैं तो ऐसे में अब पंजाब सरकार का तो कोई मतलब ही नहीं बनता कि उन्हें नोटिस भेजे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अपनी सेवामुक्ति के लिए आवेदन पत्र भेजा था, तो उन्होंने लिखा था कि वे अपने बुजुर्ग माता पिता के साथ बठिंडा जाकर रहना चाहती हैं। उनकी जिंदगी में अन्य योजनाएं हैं जिसके तहत वे अब चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमपाल कौर ने कहा कि जब पंजाब में सरकार ही विवादित है तो इसमें मैं कुछ नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि पंजाब में तैनात एक आईपीएस अधिकारी ने सेवा मुक्त होने के बाद लिखा कि वे पिंजरे से आजाद हो गए हैं। उन्होंने साफ किया कि वे अगले दिनों में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी और चुनाव लड़ेंगी।
 

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका की बहू भाजपा प्रत्याशी एवं आईएएस परमपाल कौर मलूका ने अपने पद से वीआरएस ली थी। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हुई और उन्हें बठिंडा से पार्टी का उम्मीदवार बना दिया गया। 

मंगलवार को पंजाब सरकार ने उनको नोटिस जारी कर कहा था कि वे तुरंत अपनी ड्यूटी जॉइन करें, क्योंकि उनको तीन महीने के नोटिस पीरियड से छूट नहीं दी गई है। वे ड्यूटी से रिलीव या रिटायर नहीं मानी जा सकती हैं। ड्यूटी जॉइन न करने की सूरत में उनको उचित कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed