फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   birendra singh, minister birendra singh, haryana bjp, haryana congress, haryana assembly, haryana

भाजपा को फिर से कद दिखाने की तैयारी में ‘ट्रेजडी किंग’, 11 को महारैली

Fri, 26 Aug 2016 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद।
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद। Updated Fri, 26 Aug 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
birendra singh, minister birendra singh, haryana bjp, haryana congress, haryana assembly, haryana
चौधरी वीरेन्द्र सिंह - फोटो : ANI
विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह मंत्रालय बदले जाने के बाद एक बार फिर से ताकत दिखाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


11 सितंबर को जींद में रैली कर बीरेंद्र सिंह दो साल में दूसरी बार भाजपा के सामने अपनी ताकत तोलेंगे। रैली में भीड़ जुटाकर वे दिखाना चाहते हैं कि हरियाणा में आज भी भाजपा में उनके मुकाबले का कद्दावर नेता नहीं है। रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आएंगे, ऐसे में वे कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। रैली के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने से पूर्व ही चौधरी बीरेंद्र सिंह ने 16 अगस्त 2014 को जींद में रैली कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बुलाया था। इस रैली में उनकी पत्नी प्रेमलता ने ही भाजपा की सदस्यता ली। इसके बाद 29 अगस्त को चौधरी बीरेंद्र सिंह भी भाजपा की सदस्यता लेकर औपचारिक रूप से कमल के साथ हो लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पहली रैली से ही भाजपा नेतृत्व चौधरी बीरेंद्र सिंह के कद और उनकी साफ राजनीतिक छवि का कायल है और इसी के चलते उन्हें केंद्र में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री भी बनाया गया। बेशक पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग बड़ा मंत्रालय है, लेकिन बीरेंद्र सिंह के मुख्यमंत्री बनने की कसक उनके दिल से जुबां पर आती रही है और कई मंचों पर वे इसका अहसास करा चुके है। केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल के बाद बीरेंद्र सिंह को इस्पात मंत्रालय दे दिया गया। सरकार के इस फैसले से वह अंदरूनी तौर पर नाखुश थे, लेकिन सार्वजनिक तौर पर विरोध नहीं किया। जींद में पिछले दिनों एक कार्यक्रम में बीरेंद्र सिंह ने यह कहकर संतोष व्यक्त किया था कि इस्पात मंत्रालय बहुत बड़ा है और सरकार ने उनका कद देखकर ही यह जिम्मेदारी सौंपी है। अब वे 11 सिंतबर को होने वाली गौरव रैली के जरिए वास्तविक कद दिखाना चाह रहे हैं और जोरशोर से प्रचार में जुटे हैं।

लंबा राजनीतिक जीवन

birendra singh, minister birendra singh, haryana bjp, haryana congress, haryana assembly, haryana
बीरेंद्र स‌िंह - फोटो : file photo
चौधरी बीरेंद्र सिंह 43 साल से राजनीति में हैं। कांग्रेस पार्टी से राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले बीरेंद्र सिंह युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस के महासचिव और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेहद करीबी रहे हैं। हरियाणा कैबिनेट में उनके पास वित्त मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण विभाग रहा है।

भाजपा ने पूरा किया वादा
दो साल पहले जींद में हुई रैली में चौधरी बीरेंद्र सिंह ने स्वयं कहा था कि मीडिया उन्हें ट्रेजडी किंग’ कहने लगा है। इस पर तब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आश्वासन दिया था कि उनके साथ कोई ट्रेजडी नहीं होने दी जाएगी।

स्वयं बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी तथा उचाना से विधायक प्रेमलता हर मंच से इस बात को कहते रहे हैं कि कांग्रेस में जो 40 साल में उन्हें नहीं मिला, वो सम्मान भाजपा ने चार महीने में ही दे दिया। गौरतलब है कि चौधरी बीरेंद्र सिंह ने 29 अगस्त 14 को भाजपा की सदस्यता ली थी और नौ नवंबर 2014 को उन्हें केंद्र में मंत्री बना दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed