फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Babita Fogat campaigned for Digvijay chautala in Jind bypoll

चुनावी मैदान में उतरीं 'दगल गर्ल' बबीता फोगाट, धोबी पछाड़ से करेंगी चित, इनके लिए मांगे वोट

Tue, 22 Jan 2019 09:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 22 Jan 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
Babita Fogat campaigned for Digvijay chautala in Jind bypoll
babita phogat - फोटो : फाइल फोटो

'दंगल गर्ल' बबीता फोगाट इन दिनों चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। बबीता एक युवा नेता के लिए वोट मांग रही हैं। जिसके लिए वो जन सभाओं को भी संबोधित कर रही हैं। दरअसल, इन दिनों हरियाणा के जींद में उपचुनाव की सरगर्मी बढ़ी हुई हैं। बबीता फोगाट जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी दिग्विजिय चौटाला के लिए वोट मांग रही हैं। बबीता से पहले पंजाबी गायक अल्फाज भी दिग्विजिय का प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन

  
उन्होंने शहर के एक दर्जन कुश्ती अखाड़ों में कार्यक्रम किए और कहा कि जेजेपी की सरकार बनने के बाद खिलाड़ियों के लिए विशेष खेल नीति बनाई जाएगी, जिससे खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित होगा। सोमवार को जींद के भटनागर कॉलोनी स्थित श्याम अखाड़ा में खिलाड़ियों से कहा कि उन्होंने दो राष्ट्रीय पार्टियों की सरकारें देख ली हैं। किसी भी सरकार ने खिलाड़ियों के लिए ऐसी खेल नीति नहीं बनाई जो खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित कर सके या खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा दे सके। 

विज्ञापन

Babita Fogat campaigned for Digvijay chautala in Jind bypoll
बबीता फोगाट

सभी राजनीतिक दल खिलाड़ियों के लिए बड़े-बड़े वायदे तो करते हैं, लेकिन उनको पूरा नहीं करते। इसलिए अब युवाओं को राजनीति में आगे आना होगा। सांसद दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला ने प्रदेश में युवा राजनीति की शुरूआत की है। इसलिए युवाओं को आगे आकर युवा नेता दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला का साथ देना होगा, ताकि प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन किया जा सके।       

दुष्यंत ने विपक्षी दलों को लगाई धोबी पछाड़        
बबीता फोगाट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। दंगल फिल्म रिलीज होने के बाद हर व्यक्ति की जुबान पर फोगाट बहनों का ही नाम है। बबीता फोगाट ने कहा कि उनका मुख्य दांव धोबी पछाड़ है। सांसद दुष्यंत चौटाला भी धोबी पछाड़ दांव का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें वह सभी राजनीतिक दलों को पटखनी देकर विजय प्राप्त करेंगे।       
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed