फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   ashok tanwar, manohar lal khattar, corruption in haryana, politics, haryana politics, haryana govt

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोले, ईमानदार नहीं हैं हरियाणा के मुख्यमंत्री

Wed, 13 Jul 2016 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Wed, 13 Jul 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
ashok tanwar, manohar lal khattar, corruption in haryana, politics, haryana politics, haryana govt
अशोक तंवर करनाल में सर्राफा व्यापारियों के बंद को समर्थन देने पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ईमानदार नहीं हैं। जब उनके आसपास के लोग भ्रष्टाचार में डूबे हैं तो वे ईमानदार कैसे हो सकते हैं। सोमवार को बावल में  कांग्रेस के प्रदेश सचिव जेलदार यहां एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे तंवर ने कहा कि वे किरण चौधरी के बयान से इत्तफाक नहीं रखते।
विज्ञापन


पता नहीं उन्होंने सीएम के बारे में किस संदर्भ में बयान दिया है। किरण चौधरी के बयान के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं पलवरल के विधायक करण सिंह दलाल की ओर से दिए गए बयान पर तंवर ने कहा कि नेताओं को  एक-दूसरे पर छींटाकशी के बजाए कांग्रेस को मजबूत करने का काम करना चाहिए। उनके साथ भिवानी से पूर्व सांसद श्रुति चौधरी भी दी।
विज्ञापन


नए प्रभारी के आने से रुकेगी छींटाकशी
कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल का जवाब देते हुए अशोक तंवर ने कहा कि  हाल ही में कमल नाथ ने प्रदेश प्रभारी की कमान संभाली है। उनके आने से प्रदेश में गुटबाजी पर लगाम लगेगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी इतनी बड़ी है, छोटी-मोटी घटना होती रहती है। प्रदेश का प्रत्येक कांग्रेसी पार्टी को मजबूत करने में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड्डा गुट के धांधली के आरोपों को नकारा
रविवार को रेवाड़ी में हुड्डा गुट द्वारा सदस्यता फार्म में कैप्टन अजय सिंह यादव द्वारा धांधली के आरोपों पर बोलते हुए तंवर ने कहा कि सदस्यता प्रक्रिया पूरी तरह नियम के मुताबिक हो रही है। धांधली का कोई सवाल ही नही उठता है। हालांकि उन्होने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो  वह इसकी निष्पक्षता से जांच कराएंगे।

नशे को बढ़ावा दे रही है प्रदेश सरकार

ashok tanwar, manohar lal khattar, corruption in haryana, politics, haryana politics, haryana govt
अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो
कुरूक्षेत्र में चल रही पुलिस भर्ती में नशे के चलते तीन युवकों की मौत पर बोलते हुए तंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वयं नशे को बढ़ावा देने में लगी हुई है,यही कारण है कि प्रदेश के युवा नशे के चपेट में आते जा रहे हैं।

जब मुख्यमंत्री पंजाब को इसका कारण मानते हैं तो उन्हें पंजाब की बादल सरकार से समर्थन वापल लेना चाहिए। लेकिन प्रदेश सरकार ऐसा नहीं कर प्रदेश में नशे को बढ़ाने के समर्थन में खड़ी दिख रही है।

प्रदेश सरकार दिशाहीन इसलिए सभी वर्ग नाराज
तंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार अनुभवहीन है। इसलिए सभी वर्ग सरकार से नाराज दिखाई दे रहे हैं। सरकार गीता की बात करती है, लेकिन उसे पढ़ाने के लिए शिक्षकों का इंतजात तक नही हैं। केंद्र एवं प्रदेश की सरकार सभी मोर्चों पर फेल दिख रही है। प्रदेश में विदेशी निवेश तो दूर की बात देश के उद्योगपति भी विदेशों में पैसे लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed