फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Arvind Kejriwal Road show in Amritsar on May 16

Loksabha Election: अरविंद केजरीवाल 16 से पंजाब में करेंगे प्रचार, अमृतसर में सीएम भगवंत मान के करेंगे रोड शो

Wed, 15 May 2024 11:50 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 15 May 2024 11:50 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 16 मई से पंजाब में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। गुरुवार को केजरीवाल अमृतसर में मेगा रोड शो निकालेंगे।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal Road show in Amritsar on May 16
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। सबसे पहले वह अमृतसर पहुंचेंगे और यहां से पंजाब में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। 
विज्ञापन


जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल करीब दो माह बाद पंजाब आ रहे हैं। 21 मार्च को शराब नीति मामले में ईडी ने उनको गिरफ्तार किया था। इससे पहले 11 मार्च को वह पंजाब आए थे और मोहाली में संसद में भगवंत मान कैंपेन की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वह गुरुवार को शाम 6 बजे अमृतसर में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल के पक्ष में एक रोड शो में हिस्सा लेंगे। इस रोड शो में उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। रोड शो के बाद केजरीवाल दरबार साहिब और दुर्ग्याणा मंदिर में माथा टेकेंगे और पूजा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में रहने के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केजरीवाल से दो बार मुलाकात की थी और पंजाब समेत अन्य राज्यों के राजनीतिक माहौल के बारे मे उनको जानकारी दी थी। जब से वह जेल से बाहर आए हैं, वह दिल्ली के साथ ही पंजाब नेताओं से भी मिल रहे हैं। उनके दौरे के लिए पंजाब आप ने कमर कस ली है और पार्टी रोड शो की तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed