{"_id":"575c60c04f1c1b8d239c5959","slug":"army-man-funral-soldiar-mukesh-kumar-died-in-heart-attack-mukesh-funral-nizampur-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी पर घर लौट रहे सैन्य जवान की अचानक मौत, सम्मान के साथ संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी पर घर लौट रहे सैन्य जवान की अचानक मौत, सम्मान के साथ संस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, निजामपुर।
Updated Mon, 13 Jun 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
सैनिक के लड़के शिवम ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव दनचौली के करीब 38 वर्षीय सेना के जवान मुकेश कुमार की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सम्मान के साथ उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया।
शुक्रवार देर सायं करीब 8 बजे गमगीन माहौल के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जवान के परिजनों के अलावा जिला प्रमुख राजेश देवी के पति पप्पल यादव, हिसार आर्मी 18 व बिहार के भागलपुर 23 बटालियन से सेना के जवान, सदर थाना से सब-इंस्पेक्टर शिव कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
सैनिक के लड़के शिवम ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले आर्मी बटालियन के जवानों की टुकड़ी ने सैनिक को सलामी दी। मुकेश भागलपुर बिहार से छुट्ट लेकर भागलपुर से आनंद बिहार दिल्ली आने वाली विक्रम सिंह एक्सप्रेस ट्रेन से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही ट्रेन दिल्ली के आनंद बिहार पहुंची सफाई कर्मचारियों ने सफाई करना शुरू कर दिया। उन्होंने देखा की एक जवान अचेत अवस्था में सीट पर लेटा हुआ था।
उन्होंने उसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी, सूचना मिलते ही अधीक्षक ने जवान को देखा पर हालात खराब होने के कारण उसकी जानकारी तुरंत प्रभाव से जीआरपी पुलिस को दी, सूचना मिलते ही जीआरपी के चिकित्सकों ने मौके पर आकर जवान को चेक किया ओर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
आर्मी हिसार के बटालियन 18 से जेसीओ राजबीर सिंह व बटालियन 23 से नायक सूबेदार अनिल कुमार ने बताया कि गांव दनचौली का मुकेश कुमार पुत्र रामचंद्र 1998 के बैच में दिल्ली के राज-रिफ सेंटर में भर्ती हुआ था, जो पिछले दो वर्षों से बिहार के भागलपुर में एनसीसी के तौर पर ड्यूटी दे रहा था।
मुकेश कुमार अपने पीछे 63 वर्षीय मां सज्जना, पत्नी सुनीता, भाई राजकुमार, जगमाल सिंह, चरण सिंह, बहन अनीता देवी के साथ लड़की निशा, प्रिया व ग्यारह वर्षीय लड़के शिवम को छोड़ गया। जवानों ने सैनिक का शव बड़े भाई राजकुमार को सौंप दिया।