{"_id":"57605c704f1c1bb00911b619","slug":"aiims-result-top-of-4-tricity-topper-will-get-admission-in-aiims-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स रिजल्ट: छाए ट्राइसिटी टॉपर, 4 को मिलेगा AIIMS दिल्ली में दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स रिजल्ट: छाए ट्राइसिटी टॉपर, 4 को मिलेगा AIIMS दिल्ली में दाखिला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Jun 2016 05:29 PM IST
विज्ञापन
ट्राईसिटी के आरुषि जैन 10वां, अमोल सूद 13वीं रैंक, जपनूर कौर 32वीं और शिवम गुप्ता 37वीं रैंक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सहित देश के सात ऑल इंडिया इंस्टी्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) में दाखिले के लिए घोषित रिजल्ट में ट्राइसिटी के होनहारों ने शानदार रिजल्ट दिया है। सेक्टर 19 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा आरुषि जैन ने ट्राइसिटी में पहला और देश भर में 10वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
ट्राइसिटी से 13 स्टूडेंट को विभिन्न एम्स में दाखिला मिलेगा। दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित एम्स में चंडीगढ़ के चार स्टूडेंट को जनरल कैटेगरी में दाखिला मिलना तय है। ऑल इंडिया में अमोल सूद को 13वीं रैंक, जपनूर कौर को 32वीं और शिवम गुप्ता को 37वीं रैंक हासिल मिली है।
विज्ञापन
मंगलवार देर शाम घोषित रिजल्ट में सेक्टर 19 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा आरुषि जैन ने ट्राइसिटी में पहला, सेक्टर-37 बाल निकेतन स्कूल के अमोल सूद ने ऑल इंडिया स्तर पर 13 वां और ट्राइसिटी में दूसरा पहला स्थान हासिल किया है। शिशु निकेतन स्कूल-43 की छात्रा जपनूर कौर ने ऑल इंडिया में 32वां और ट्राइसिटी में दूसरा स्थान हासिल किया है। सेक्टर-43 निवासी जपनूर कौर की बड़ी बहन ने भी 2011 में एआईपीएमटी में ऑल इंडिया में पहला और एम्स में 10वां स्थान हासिल किया था। एम्स रिजल्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वालों में मनतव्य गुप्ता(62वीं रैंक), शिफतजोत सिंह(63), तानिश मोदी(68), मुकुंद गर्ग(69), तनिश गुप्ता(163), रित्विक गर्ग(343), साक्षी (356) सुमन्यू हांडा(393) शामिल हैं।
विज्ञापन
एम्स में कुल 672 सीटों पर होगा दाखिला
कोचिंग एक्सपर्ट डॉ.संगीता खन्ना ने बताया कि दिल्ली सहित देश के 7 एम्स की 672 सीटों पर दाखिला होगा। लेकिन पहली च्वायस एम्स दिल्ली होता है। एम्स दिल्ली में जनरल कोटे की 37 सीटों पर चंडीगढ़ के तीन स्टूडेंट हैं। उन्होंने कहा कि इस बार रिजल्ट काफी अच्छा रहा है। चंडीगढ़ से एम्स परीक्षा में करीब दो हजार स्टूडेंट अपीयर हुए थे।
शहर ने दिए कई एम्स टॉपर
चंडीगढ़ के विद्यार्थियों का आईआईटी,सिविल सर्विसेज के साथ ही एम्स में भी दबदबा रहा है। पिछले कुछ सालों में तीन बार शहर के होनहारों ने ऑल इंडिया में पहला स्थान हासिल किया है। 2010 में अभिनव ढींगरा , 2011 में अंशित गोयल और 2013 में अर्नव अग्रवाल ने एम्स की प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया में पहला स्थान हासिल किया।