फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Aam Aadmi Party protests in entire Punjab against agricultural ordinances

कृषि अध्यादेशों के खिलाफ पूरे पंजाब में आप का प्रदर्शन, केंद्र सरकार और सुखबीर बादल का पुतला फूंका

Mon, 29 Jun 2020 09:31 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Jun 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party protests in entire Punjab against agricultural ordinances
अबोहर में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पूरे पंजाब में सोमवार को आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के कृषि अध्यादेशों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने पंजाब में तमाम जगहों पर केंद्र सरकार और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का पूतला भी फूंका। आम आदमी पार्टी इन अध्यादेशों को वापस लेने की मांग कर रही है। इन्हें किसान विरोधी बताया है। 

विज्ञापन


मुक्तसर: आप नेताओं ने फूंका सुखबीर बादल का पुतला
आम आदमी पार्टी ने सोमवार को बस स्टैंड पर हलका इंचार्ज जगदीप सिंह काका बराड़ की अध्यक्षता में शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आप नेताओं ने सुखबीर बादल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान हलका इंचार्ज काका बराड़ ने कहा कि केंद्र में जब भी पंजाब विरोधी कोई बिल पास होता है तो शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल अपनी पत्नी की वजीरी बचाने के लिए हमेशा पंजाबियों के विरोध में आ खड़े होते हैं। 
विज्ञापन


बीते दिनों भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब केंद्र सरकार की ओर से तीन आर्डिनेंस पास किए गए हैं, जिसमें एमएसपी खत्म करना मुख्य मुद्दा है। इन आर्डिनेंसों के हक में भी सुखबीर बादल ने किसानों का पक्ष दरकिनार करते हुए भाजपा का साथ दिया है। जिसका आम आदमी पार्टी विरोध करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनाम में आप ने पीएम मोदी व सुखबीर बादल क पुतला फूंका 
आम आदमी पार्टी के नेता व विधायक अमन अरोड़ा के दिशा-निर्देश के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के कृषि अध्यादेशों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। सोमवार को माता मोदी चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के पुतले फूंके और खेती अध्यादेशों को वापस लेने की मांग उठाई। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने की वजह से विधायक अरोड़ा विरोध में शामिल नहीं हो सके। 

फोन पर अरोड़ा ने कहा कि देश की किसानी पहले ही नाजुक दौर से गुजर रही है और पीएम मोदी देश की समूची खेती व्यवस्था को चंद चहेतों को सौंपना चाहते हैं। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण पहलू यह है कि किसानों के हितों की रक्षा करने का दम भरने वाले अकाली दल ने भी अध्यादेश पर सहमति दे दी है। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पत्नी हरसिमरत कौर बादल की कुर्सी (केंद्रीय मंत्री) बचाने के खातिर पंजाब के किसानों के हित गिरवी रख दिए हैं। सुखबीर बादल ने अकाली सियासत को निजी स्वार्थों के समक्ष कुर्बान कर दिया है। लेकिन आम आदमी पार्टी इस फैसले का
हर स्तर पर विरोध करेगी। 

खेती अध्यादेश किसान विरोधी: आप 

Aam Aadmi Party protests in entire Punjab against agricultural ordinances
आप कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला।

केंद्र सरकार के खेती अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी पटियाला जिला देहात ने त्रिपड़ी के कोहली स्वीट्स नजदीक चौक में रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिअद (बादल) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के पुतले फूंककर नारेबाजी की गई और खेती अध्यादेश को किसान विरोधी बताया। आप नेता प्रिंसिपल जेपी सिंह, डॉ. बलवीर सिह, हरचंद सिंह बरसट, प्रीति मल्होत्रा आदि ने कहा कि केंद्र सरकार कोरोना महामारी की आड़ में जनविरोधी और किसान विरोधी फैसले ले रही है।

 हाल ही में पांच जून को घोषित किसान विरोधी खेती अध्यादेश इसकी ताजा मिसाल हैं। नेताओं ने आरोप लगाया यह अध्यादेश असल मायनों में किसानों को उचित फसली दाम और फसल को खुली मंडी में बेचने के लिए नहीं बनाया हैं। यह तो असलियत में बड़े घरानों के वास्ते बनाया है। ताकि वह सस्ते दाम पर किसानों से सीधे उत्पाद खरीद कर तीन या चार गुना दाम पर बेच सकें। 

इस अध्यादेश के आढ़ती, पल्लेदार और मुलाजिम सड़कों पर आ जाएंगे। खुद को किसान हितैषी कहलाने वाले अकाली दल ने अध्यादेश के हक में खड़े होकर किसानों साथ धोखा किया है। इससे साबित हो गया है कि सुखबीर बादल को केंद्र की कुर्सी प्यारी है न कि किसान।

‘प्राइवेट मेंबर बिल लाएगी आम आदमी पार्टी’ 
केंद्र सरकार के खेती अध्यादेश के विरोध में सोमवार को आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। जालंधर डीसी दफ्तर के बाहर किए गए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सुखबीर बादल का पुतला भी फूंका गया। सेंट्रल हल्के के इंचार्ज डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने चुपचाप बिल पास कर दिया है, जिसमें कारपोरेट घरानों की किसानी में एंट्री हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल ने अपनी पत्नी हरसिमरत बादल की सीट बचाने के लिए पंजाब की खेती को बेच दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इन बिल के खिलाफ आम आदमी पार्टी अगले सेशन में प्राईवेट मेंबर बिल लाएगी, अगर सुखबीर बादल किसान हितैषी हैं तो वह इस बिल का समर्थन करें। 

पठानकोट: केंद्र और बादल परिवार पर निकाली भड़ास

Aam Aadmi Party protests in entire Punjab against agricultural ordinances

केंद्र सरकार के खेती अध्यादेश का सोमवार को आम आदमी पार्टी ने विरोध किया। ‘आप’ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार और बादल परिवार के पुतले जलाए। हल्का इंचार्ज सौरभ बहल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि चौक में जमकर नारेबाजी की। बहल ने कहा आम आदमी पार्टी किसानों के हक में खड़ी है। 

केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ अकाली दल ने कुछ भी नही किया। इससे साफ होता है कि केंद्र सरकार के किसान विरोधी फैसलों में अकाली दल पूरी तरह शामिल है। इस मौरे पर दिनेश कुमार, सार्थक, विजय बिट्टू, कैप्टन सुनील, राघव, सनी, मानिक, बलविंदर, अनिल भारद्वाज उपस्थित रहे।

बठिंडा में आप ने सुखबीर बादल का पुतला फूंका
कृषि आर्डिनेंस के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने पीएम मोदी और सुखबीर बादल का पुतला फूंका। आप के जिला अध्यक्ष अमृत पाल ने आरोप लगाया कि एक तरफ पूरा देश कोविड-19 से जूझ रहा था तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने किसानों पर आर्डिनेंस थोप दिया। आप नेताओं एवं वर्करों ने केंद्र सरकार से मांग की कि वो अपने इस किसान विरोधी आर्डिनेंस को वापस लें। उन्होंने कहा कि पंजाब में चुनाव के समय शिअद किसान हितैषी होने का दावा करती है। जैसे ही चुनाव जीत कर केंद्र की कुर्सी शिअद अध्यक्ष की पत्नी को मिल जाती वो किसानों को भूल जाते हैं।

नवांशहर: आप ने पीएम का पुतला फूंक जताया रोष
केंद्र सरकार के कृषि अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने पीएम और अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल का पुतला फूंका। पार्टी नेताओं ने नवांशहर, बलाचौर, बंगा में प्रदर्शन किया। नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाए जा रहे इस अध्यादेश के बाद किसान पूरी तरह तबाह हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अकाली दल खुद को किसान हितैषी दल कहता है लेकिन केंद्र की इस किसान विरोधी नीति का समर्थन कर रहा है। प्रदर्शन में आप जिला प्रधान शिव कर्ण चेची, सतनाम जलवाहा, शिव कौड़ा, गगन अग्निहोत्री, बलवीर करनाना, राजदीप शर्मा उपस्थित रहे।
 
अबोहर: आप ने फूंका सुखबीर बादल का पुतला
आम आदमी पार्टी हलका अबोहर ने मोदी सरकार द्वारा थोपे गए आर्डिनेंसों का समर्थन कर रहे शिअद के खिलाफ तहसील परिसर के बाहर प्रदर्शन किया और शिअद प्रधान का पुतला फूंका। आप नेता चरणजीत सिंह सरां, दीप कंबोज व पंकज नरूला ने कहा कि सुखबीर बादल ने अपनी पत्नी हरसिमरत बादल की कुर्सी बचाने के लिए पंजाब की किसानी बर्बाद कर दी है। ऑल पार्टी बैठक में सभी राजनीतिक पार्टियां एकजुट होकर इन आर्डिनेंसों के खिलाफ प्रधानमंत्री से मिलने को सहमत थी जबकि सुखबीर बादल इसके विरोध में थे। 

श्री आनंदपुर साहिब: अकाली-भाजपा गठजोड़ के खिलाफ जताया रोष

Aam Aadmi Party protests in entire Punjab against agricultural ordinances
पूरे पंजाब में आप का प्रदर्शन।

आम आदमी पार्टी ने अकाली-भाजपा गठजोड़ के विरुद्ध रोष प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुखबीर सिंह बादल का पुतला फूंका। आप नेताओं ने कहा कि खेती अध्यादेश से किसानों को बहुत बड़ा घाटा होगा। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल अपनी पत्नी हरसिमरत कौर बादल की कुर्सी बचाने को केंद्र सरकार की मदद कर रहे हैं। अकाली-भाजपा गठजोड़ की कुर्सी बचाओ और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी आवाज उठाती रहेगी। 

राजपुरा में धरना देकर केंद्र, अकाली दल को कोसा
खेती अध्यादेश के खिलाफ सोमवार को आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार, अकाली दल के खिलाफ शहीद प्रभाकर चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी व सुखबीर बादल का पुतला फूंका। व्यापार विंग पंजाब की प्रधान नीना मित्तल, धरमिंदर सिंह बंसतपुरा, कैप्टन शेर सिंह, एडवोकेट रविंदर सिंह, जसवीर सिह चंदुआ, अमित कुमार, जोगिंदर सिंह, डॉ. भगवंत सिंह, सतनाम सिंह, वरिंदर चंदुमाजरा, अमनदीप सराय बंजारा, मेहरबान सिह सलामपुर, सतनाम सिंह शामदू, जसवीर सिह खानपुर की अगुवाई में धरना दिया। आप नेताओं ने केंद्र और अकाली दल को किसान विरोधी बताकर दोनों दल को जमकर कोसा। 

पटियाला में किसानों ने किया रोड जाम
किरती किसान यूनियन ने सोमवार को कृषि आर्डिनेंस की कापियां फूंक कर प्रदर्शन किया। किसान इस दौरान पटियाला में सन्नौर से अकाली विधायक हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा की कोठी और पूर्व अकाली मंत्री सुरजीत सिंह के दफ्तर के आगे जुटे और नारेबाजी की व रोड जाम किया। किसान नेता गुरमीत सिंह दित्तूपुर, निर्मल सिंह लचकानी ने कहा कि यह आर्डिनेंस खेती और किसानी को खत्म कर देगा। 

शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने इसका समर्थन करके किसानों के साथ धोखा किया है। किसान केंद्र सरकार व अकाली दल का विरोध करते रहेंगे। आर्डिनेंस के जरिये केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं का हल करने की बजाय बहुराष्ट्रीय कंपनियों की लूट का शिकार बना रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed