{"_id":"6461f3cfa5b5217f62086106","slug":"aam-aadmi-party-leader-arrested-for-sending-obscene-messages-to-woman-in-tarntaran-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: तरनतारन में अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में आप नेता गिरफ्तार, NRI की पत्नी ने दी थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: तरनतारन में अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में आप नेता गिरफ्तार, NRI की पत्नी ने दी थी शिकायत
Mon, 15 May 2023 02:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 15 May 2023 02:26 PM IST
सार
थाना गोइंदवाल साहिब के प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हरप्रीत सिंह आम आदमी पार्टी का सक्रिय नेता है और आम आदमी पार्टी के सैनिक विंग के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुका है।
विज्ञापन
आरोपी हरप्रीत सिंह।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तरनतारन में एनआरआई की पत्नी को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में आम आदमी पार्टी के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को खडूर साहिब से पकड़ा गया। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप में उसके खिलाफ अश्लील मैसेज भेजकर बदनाम कर रहा था। इस कारण उसके मोबाइल पर फोन आने शुरू हो गए।
विज्ञापन
जब इस बात की पड़ताल की गई तो मैसेज भेजने वाले की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी गांव छापड़ी साहिब के रूप में हुई। महिला ने इस बात की जानकारी अपनी सास को दी। महिला के परिवार की तरफ से हरप्रीत सिंह के खिलाफ थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस को शिकायत की गई।
विज्ञापन
थाना गोइंदवाल साहिब के प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हरप्रीत सिंह आम आदमी पार्टी का सक्रिय नेता है और आम आदमी पार्टी के सैनिक विंग के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुका है।
विज्ञापन