{"_id":"5dc0af268ebc3e93cb7674d5","slug":"700-police-personnel-deployed-to-protect-indian-pilgrims-to-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर साहिब के दर्शनार्थ पाकिस्तान गए भारतीय श्रद्धालुओं को मिलेगी सुरक्षा, 700 पुलिस कर्मी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतारपुर साहिब के दर्शनार्थ पाकिस्तान गए भारतीय श्रद्धालुओं को मिलेगी सुरक्षा, 700 पुलिस कर्मी तैनात
Tue, 05 Nov 2019 04:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अशोक नीर, अमृतसर
अशोक नीर, अमृतसर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 05 Nov 2019 04:37 AM IST
विज्ञापन
Nankana Sahib Pakistan
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से ननकाना साहिब तक सजाए गए नगर कीर्तन में शामिल 1100 श्रद्धालुओं के लिए पाकिस्तान सरकार ने तीन चरण की सुरक्षा व्यवस्था की है। गुरुद्वारा ननकाना साहिब में पहुंचे इन श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दोबारा समीक्षा की गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान में मौलाना फजरू रहमान द्वारा निकाले गए आजादी मार्च से श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई सेंध न लगे, इसके लिए 700 पुलिस कर्मचारियों, चार जिला पुलिस अधीक्षकों, छह निरीक्षकों, 11 उप-निरीक्षकों, 23 सहायक उप-निरीक्षकों, 33 हेड कांस्टेबल सहित 506 कांस्टेबल, 40 महिला कांस्टेबल और कई सादा वर्दी अधिकारी श्रद्धालुओं के साथ-साथ हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सिख तीर्थयात्रियों की सुरक्षा की समीक्षा के बाद बहुस्तरीय सुरक्षा योजना बनाई गई है। यह सुरक्षा व्यवस्था पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ विचार-विमर्श के बाद की गई है। पाकिस्तान माथा टेकने गए भारतीय श्रद्धालु नगर कीर्तन के अंतर्गत रविवार आधी रात को हसनबदल स्थित गुरुद्वारा पंजा साहिब में पहुंचे और अरदास की।
विज्ञापन
इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के उपसचिव श्राइन इमरान गोंडल ने कहा कि 1100 से अधिक सिखों का एक जत्था 31 अक्तूबर को अटारी-वाघा के रास्ते पाकिस्तान में प्रवेश हुआ था। श्रद्धालु अब तक गुरुद्वारा जनमस्थान, श्री ननकाना साहिब, गुरुद्वारा सच्चा सौदा फारूकबाद और अन्य गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन कर चुके हैं। इस तीर्थयात्रा का समापन करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब में होगा जहां सोने की पालकी साहिब स्थापित की जाएगी।
दीवान हाल में सुशोभित होगी सुनहरी पालकी साहिब
जानकारी के अनुसार सोने की पालकी साहिब गुरुद्वारा करगतारपुर साहिब परिसर साहिब में निर्मित दीवान हॉल में सुशोभित होगी। गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में पालकी साहिब को सुशोभित करने के लिए जगह की कमी है। पालकी साहिब का भार लगभग 400 किलो है, जिसमें 200 किलो लकड़ी, 198 किलो तांबा और दो किलो सोना चढ़ा है।
इंग्लैंड के 178 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान पहुंचा
550वें प्रकाश पर्व पर आयोजित समागमों में शामिल होने के लिए 178 इंग्लैंड के सिख यात्रियों का जत्था श्री ननकाना साहिब पहुंचा है। यह सभी श्रद्धालु प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए भी जाएंगे। पीएसजीपीसी के अध्यक्ष सतवंत सिंह ने घोषणा की है कि प्रकाश पर्व के समारोह नवंबर तक जारी रहेंगे।