फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   54 civil prisoners among 324 Indians jailed in Pakistan

पाकिस्तान की जेलों में बंद 324 भारतीयों में 54 सिविल कैदी

Thu, 02 Jul 2020 03:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अशोक नीर, अमृतसर
अशोक नीर, अमृतसर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 Jul 2020 03:59 AM IST
सार

  • भारत की जेलों में पाक के 362 कैदी, सजा पूरी कर चुके कैदियों को पाक भेजने की मांग

विज्ञापन
54 civil prisoners among 324 Indians jailed in Pakistan
पाक जेल... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान की अलग-अलग जेलों में इस समय 324 भारतीय बंद हैं। इनमें से 270 मछुआरे और 54 सिविल कैदी हैं। दोनों देशों के बीच 2008  में एक समझौता हुआ था, जिसके तहत पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास को इन भारतीय कैदियों की एक सूची भेजी है। दोनों देश एक दूसरे को 1 जनवरी और 1 जुलाई को दो बार एक दूसरे की हिरासत में कैदियों की सूची का आदान-प्रदान करने को बाध्य हैं।

विज्ञापन


जानकारी  के अनुसार भारत सरकार ने भी पाकिस्तान को अलग-अलग जेलों में बंद 362 पाकिस्तानी कैदियों की सूची दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास को भेजी है। इस सूची के अनुसार पाकिस्तान के 265 सिविल कैदी और 97 मछुआरे भारतीय जेलों में सजा काट रहे हैं। 
विज्ञापन


सूचियों के आदान-प्रदान के बाद पाकिस्तान ने केंद्र सरकार से सजा पूरी कर चुके 15 सिविल कैदियों और 47 मछुआरों को रिहा करने की मांग की है। पाकिस्तान ने इन कैदियों के बारे में पाकिस्तानी नागरिकता की पुष्टि के बारे में भारत सरकार को जानकारी दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही पाकिस्तान ने भारतीय जेलों में सजा काट रहे पाकिस्तानी मछुआरों व 77 नागरिकों को कानूनी सहायता देने की मांग की है। दोनों देशों के बीच पैदा हुए तनाव के कारण इस वर्ष अटारी-वाघा सीमा से कैदियों की वतन वापसी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed