फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   13 year old TV artist and her aunt fell on pillar tiles in the mall, both bloodied

एलांते माॅल में हादसा: बर्थडे मनाने आई 13 वर्षीय टीवी कलाकर और उसकी माैसी पर गिरीं पिलर की टाइलें, दोनों घायल

Mon, 30 Sep 2024 04:05 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 30 Sep 2024 04:05 AM IST
सार

बाल कलाकार मायशा दीक्षित का रविवार को जन्मदिन था। पूरा परिवार एलांते माॅल आया था। इसी दाैरान पिलर से गिरी टाइलों के कारण मायशा और उसकी माैसी सुरभि घायल हो गई।

विज्ञापन
13 year old TV artist and her aunt fell on pillar tiles in the mall, both bloodied
एलांते माॅल में हादसे में बाल कलाकार घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एलांते मॉल में रविवार शाम करीब पौने छह बजे ग्राउंड फ्लोर पर लगे पिलर की टाइलें उखड़कर नीचे गिर गई। इस दौरान पिल्लर के नजदीक से गुजर रही महिला और 13 साल की बच्ची इनकी चपेट में आ गई। मौके पर हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


लहूलुहान हालत में दोनों घायलों को निजी अस्पताल में ले जाया गया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी और पिलर से टाइलें उखड़ने वाली जगह को बंद कर वहां से आवाजाही भी बंद कर दी गई।
विज्ञापन


बर्थडे मनाने आई थी बाल टीवी कलाकार मायशा

जानकारी के मुताबिक, रविवार को 13 वर्षीय बच्ची मायशा दीक्षित का जन्मदिन था। मायशा दीक्षित एक बाल कलाकार है। मायशा टीवी धारावाहिकों सिलसिला बदलते रिश्तों का, मिष्टी खन्ना, जन जननी मां वैष्णो देवी-कहानी मातारानी व माता वैष्णवी की नामक पौराणिक में बाल कलाकार के रूप में काम कर चुकी है। रविवार को मायशा का जन्मदिन था।

बर्थडे मनाने मायशा का पूरा परिवार एलांते मॉल में आया हुआ था। मायशा की सेक्टर-22 में रहने वाली माैसी सुरभि भी अपने परिवार के साथ आई थी। सभी लोग एलांते में घूम रहे थे। सुरभि और मायशा साथ थी। जब वह दोनों ग्राउंड फ्लोर पर ही सीढि़यों के नजदीक लगे पिलर के पास से गुजरी तो अचानक पिलर की कुछ टाइलें उनके ऊपर आ गिरी। इस हादसे में बर्थ-डे गर्ल व उसकी माैसी सुरभि बुरी तरह घायल हो गई। हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया। लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े। 

आनन-फानन में घायलों को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने हादसे वाली जगह को बंद करवा दिया है और वहां से सभी आवाजाही भी बंद कर दी गई। इसके बाद पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल में पहुंची। वहीं, पुलिस द्वारा हादसे वाली जगह के आसपास लगे सीसीटी कैमरों की फुटेज भी निकलवाई जा रही है ताकि इस घटना की पूरी सच्चाई पता चल सकें।
विज्ञापन

एलांते में 11 साल के बच्चे की टॉय ट्रेन पलटने से हो चुकी मौत

एलांते माॅल में इस तरह का यह कोई पहला हादसा नहीं है बल्कि इससे पहले एक दर्दनाक हादसे में 11 साल का बच्चा अपनी जान भी गंवा चुका है। मॉल में बच्चों के मनोरंजन के लिए टॉय ट्रेन चलाई हुई थी। 23 जून की रात को 11 वर्षीय बच्चा शहबाज निवासी नवांशहर पंजाब एक अन्य बच्चे के साथ इस टॉय ट्रेन में बैठा था। लेकिन इसी बीच दोनों बच्चों को घूमा रही ट्रेन अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें पीछे के डिब्बे में बैठा शहबाज नीचे गिर गया और उसका सिर जमीन पर लगकर लहूलुहान हो गया। उसे सेक्टर-32 अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में 24 जून को पुलिस ने आपरेटर सहित एलांते मॉल मैनेजमेंट व अन्य के खिलाफ आईपीसी 304-ए गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था और हादसे वाली टॉय ट्रेन को भी जब्त कर लिया था।

एलांते ने जारी किया अधिकारिक बयान

इस घटना के बाद एलांते मॉल प्रशासन की ओर से अधिकारिक रूप से लिखित बयान जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि हम अपने परिसर में हुई घटना से अवगत हैं। त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए, हमारी टीम ने घायलों को को प्रारंभिक उपचार और देखभाल के लिए अस्पताल पहुंचाया। हम इस संबंध में अधिकारियों के साथ भी सहयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही आंतरिक रूप से परिसर में घटना वाली जगह का निरीक्षण कर रहे हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए उचित सुधारात्मक कार्रवाई कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इस घटना में एक महिला व 13 साल की बच्ची भी घायल हुई है जो कि अस्पताल में उपचाराधीन है। घायल के बयान दर्ज होने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - जसपाल भुल्लर, एसएचओ, औद्योगिक क्षेत्र थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed