देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई के इस दौर में कई लोगों ने अपने निजी वाहनों से सफर करना भी बंद कर दिया है। लेकिन आज हम आपको दुनिया में एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको एक लीटर पेट्रोल एक रुपये से भी कम में मिल जाएगा। भारत में जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, वहीं दुनिया में एक देश ऐसा है जहां आपको सात पैसे में एक लीटर पेट्रोल मिल जाएगा। आज हम आपको उन देशों के बारे में बताएंगे, जहां दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है।
यहां पर सात पैसे में मिलता है एक लीटर पेट्रोल, लोग उठा रहे हैं पूरा लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेनेजुएला में मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल
वेनेजुएला दक्षिणी अमेरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है, जिसकी राजधानी काराकास है। वेनेजुएला में दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है। वेनेजुएला में एक लीटर पेट्रोल का दाम मात्र सात पैसे है। जी हां, ये बात एक दम सच है कि वेनेजुएला में एक रुपये से भी कम में पेट्रोल मिलता है।
यह भी पढ़ें: साल 2020 में अपनाएं अमीरों की ये आदतें, कुछ ही समय में जमा हो जाएंगे ज्यादा पैसे
ईरान में 10 रुपये से कम में मिलता है एक लीटर पेट्रोल
ईरान एशिया के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित देश है। ईरान में पेट्रोल की कीमत 8.55 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि ईरान में कच्चे तेल का उत्पादन होता है। ईरान भारत समेत कई देशों में कच्चे तेल का निर्यात भी करता है। ईरान की राजधानी तेहरान है।
यह भी पढ़ें: खास सुविधा: पीएफ खाते से भी मिलता है लोन, आसानी से चुका पाएंगे ईएमआई
सूडान में भी बेहद सस्ता है पेट्रोल
वेनेजुएला और ईरान के बाद दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल सूडान में मिलता है। सूडान उत्तर-पूर्व अफ्रीका में स्थित स्थल-रुद्ध देश है। सूडान के लोग एक लीटर पेट्रोल के लिए महज 12.11 रुपये चुकाते हैं।
यह भी पढ़ें: नए साल से पहले जान लें पीपीएफ खाते के फायदे, हमेशा पैसों से भरी रहेगी आपकी जेब
अल्जीरिया
दुनिया के सबसे सस्ते पेट्रोल के मामले में चौथे स्थान पर अल्जीरिया का नाम आता है। बता दें कि अलजेरिया में भी सूडान की ही तरह एक लीटर पेट्रोल की कीमत 12.11 रुपये है। अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स है।