फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां सिर्फ चार पैसे में मिल रहा है एक लीटर पेट्रोल, लोग उठा रहे हैं पूरा लाभ

Thu, 05 Sep 2019 02:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 05 Sep 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
top 10 countries in the world to buy cheapest petrol in 2019

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई के इस दौर में कई लोगों ने अपने निजी वाहनों से सफर करना भी बंद कर दिया है। लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको एक लीटर पेट्रोल एक रुपये से भी कम में मिल जाएगा। भारत में जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, वहीं दुनिया में एक देश ऐसा है जहां आपको एक रुपये से भी कम में पेट्रोल मिल जाएगा। आज हम आपको उन देशों के बारे में बताएंगे, जहां दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है। 

वेनेजुएला

वेनेजुएला दक्षिणी अमेरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है, जिसकी राजधानी काराकास है। वेनेजुएला में दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है। वेनेजुएला में एक लीटर पेट्रोल का दाम मात्र चार पैसे है। जी हां, ये बात एक दम सच है कि वेनेजुएला में एक रुपये से भी कम में पेट्रोल मिलता है। 

क्यूबा

क्यूबा गणतंत्र कैरिबियाई सागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। हवाना क्यूबा की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। क्यूबा में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोग 6.50 रुपये चुकाते हैं। 

top 10 countries in the world to buy cheapest petrol in 2019

सूडान

वेनेजुएला और क्यूबा के बाद दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल सूडान में मिलता है। सूडान उत्तर-पूर्व अफ्रीका में स्थित स्थल-रुद्ध देश है, जिसकी राजधानी जुबा है। सूडान के लोग एक लीटर पेट्रोल के लिए महज 9.87 रुपये चुकाते हैं।

कुवैत 

वेनेजुएला, क्यूबा और सूडान के बाद कुवैत में दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है। कुवैत में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 24.91 रुपये है। ईरान की ही तरह कुवैत में भी कच्चे तेल का उत्पादन होता है। इसलिए कुवैत से कई देश कच्चा तेल खरीदते हैं।

top 10 countries in the world to buy cheapest petrol in 2019

अल्जीरिया

दुनिया के सबसे सस्ते पेट्रेल के मामले में पांचवे स्थान पर अल्जीरिया का नाम आता है। बता दें कि अलजेरिया में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 25.12 रुपये है।

ईरान

ईरान एशिया के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित देश है। ईरान में पेट्रोल की कीमत 25.99 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि ईरान में कच्चे तेल का उत्पादन होता है। ईरान भारत समेत कई देशों में कच्चे तेल का निर्यात भी करता है।

यह भी पढ़ें: ये 15 भारतीय बैंक एफडी पर दे रहे हैं मोटा रिटर्न, जानें कितना होगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
top 10 countries in the world to buy cheapest petrol in 2019

नाइजीरिया 

भारत में जहां पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं नाइजीरिया में पेट्रोल का दाम 28.85 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि नाइजीरिया पश्चिमी अफ्रीका का एक प्रमुख देश है। पूरे अफ्रीका महाद्वीप में इस देश की आबादी सबसे अधिक है।

तुर्कमेनिस्तान 

अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार तेलों के दाम बढ़ते घटते हैं। भारत में तेलों की कीमत आसमान छू रही है। लेकिन तुर्कमेनिस्तान में एक लीटर पेट्रोल 30.87 रुपये में बिक रहा है। तुर्कमेनिस्तान मध्य एशिया में स्थित एक तुर्किक देश है। 

विज्ञापन
top 10 countries in the world to buy cheapest petrol in 2019

अंगोला

अंगोला दक्षिणी-पश्चिमी अफ्रीका में देश है जिसकी सीमा अटलांटिक समुद्र से लगी है। अंगोला में पेट्रोलियम तेल और सोना जैसे खनिजों का भंडार है। अंगोला में एक लीटर पेट्रोल 31.90 रुपये में बिक रहा है। 

अजरबैजान

अजरबैजान भौगोलिक रूप से यह एशिया का ही भाग है। यह देश धीरे-धीरे औपचारिक लेकिन सत्तावादी लोकतंत्र की ओर बढ़ रहा है। अजरबैजान में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोग 33.87 रुपये चुकाते हैं। 

स्त्रोत: Globalpetrolprices.com 
तेल के दाम: दो सितंबर 2019 तक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed