{"_id":"58f433b54f1c1be0764711f5","slug":"withdrawal-trend-reverses-in-jan-dhan-accounts-deposits-up-rupees-1000-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकास घटी, जनधन खातों में कैश डिपॉजिट 1000 करोड़ बढ़ा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
निकास घटी, जनधन खातों में कैश डिपॉजिट 1000 करोड़ बढ़ा
amarujala.com, Presented By: Vikas Jangra
Updated Mon, 17 Apr 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
जन धन योजना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन धन खातों में अब फिर से रौनक लौटने लगी है। दिसंबर में जनधन खातों से पैसे निकासी का जो सिलसिला शुरू हुआ था, वह अब रुक गया है।
वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक जन धन खातों में जमा राशि अब बढ़ने लगी है।
5 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान जन धन खातों में कुल शेष में एक हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। अब यह शेष 63,971.38 करोड़ रुपये हो गया है।
वित्त मंत्रालय के मुताबिक, 29 मार्च को जन धन खातों में कुल शेष 62,972.42 करोड़ रुपये था।
बता दें कि इससे पहले 7 दिसंबर को इन खातों में कुल जमा 74,610 करोड़ रुपये पर दर्ज किया गया था। जो कि अब तक का रिकॉर्ड उच्च स्तर है। इसके बाद में इसमें धीरे-धीरे गिरावट आनी शुरू हो गई थी।