फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Why not stop Facebook and WhatsApp in India: Bharti Mittal

भारती मित्तल बोले- भारत में क्यों न बंद कर दिया जाए फेसबुक और व्हाट्सएप

Sat, 29 Apr 2017 08:36 PM IST
amarujala.com-Presented by- हर्षित गौतम
amarujala.com-Presented by- हर्षित गौतम Updated Sat, 29 Apr 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
Why not stop Facebook and WhatsApp in India: Bharti Mittal

टेलिकॉम इंडस्ट्री के बड़े भारतीय कारोबारी भारती मित्तल ने अमेरिका समेत विदेशी कंपनियों के सख्त वीजा नियमों खिलाफ कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जिस तरह से अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर जैसे देश संरक्षणवादी नीतिया बना रहे हैं वैसे ही क्या भारत में भी फेसबुक और व्हाट्सएप पर बैन लगा देना चाहिए।

विज्ञापन


द इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक मित्तल ने कहा कि उन्हें अमेरिका के वीजा नियमों पर संरक्षणवादी रवैये की वजह से ज्यादा परेशानी नहीं है क्योंकि उनका ज्यादातर व्यवसाय अपने देश में ही मौजूद है।
विज्ञापन


उन्होंने वीजा नियमों की आलोचना करते हुए कहा कि विदेशी कंपनियां तो भारत में आकर बड़ा व्यापार कर रही हैं, वहीं ऐसी स्थिति में भारतीय प्रोफेशनल्स को अपने देशों में रोकना सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे तो भारतीय कंपनियां प्रतिस्पर्धा से बाहर हो जाएंगी

Why not stop Facebook and WhatsApp in India: Bharti Mittal

मित्तल ने आगे कहा कि भारतीय कम्पनियों को एक खास सेलरी देने के लिए मजबूर करना सही नहीं है क्योंकि वो इससे प्रतिस्पर्धा से ही बाहर हो जाएंगी। एक सवाल के जवाब में जिसमें पूछा गया कि उनकी कंपनियों को अगर किसी देश में प्रवेश नहीं करने दिया जाता है तो क्या फेसबुक और व्हाट्सएप जैसी कंपनियों को भी भारत में प्रवेश की अनुमति मिलनी चाहिए या नहीं।

इस सवाल के जवाब में मित्तल बोले की फेसबुक के 20 करोड़, व्हाट्सएप के 15 करोड़ और गूगल के भारत में 10 करोड़ ग्राहक हैं। हमें ये कहना चाहिए कि फेसबुक और व्हाट्सएप का संचालन भारत में नहीं होना चाहिए, क्योंकि हमारे पास खुद के ऐप्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed