फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Wholesale inflation falls to 5.70% in March, from 6.55% in the previous month

थोक मुद्रास्फीति 6.55 फीसदी से घटकर पहुंची 5.70 फीसदी पर

Mon, 17 Apr 2017 03:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Mon, 17 Apr 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
Wholesale inflation falls to 5.70% in March, from 6.55% in the previous month
डेमो पिक

भारत की थोक मुद्रास्फीति की दर मार्च में घटकर 5.70% हो गई, जो पिछले महीने में 6.55% थी। इससे पहले मंत्रालय ने जनवरी की थोक मूल्य सूचकांक में 5.25% से 5.53% की वृद्धि दर्ज की थी। फरवरी 2017 के महीने में देश का थोक मूल्य सूचकांक 6.6% था, जो कि जनवरी 2017 में 5.25% और पिछले साल के इसी महीने के दौरान  0.85% था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- फिर पड़ी मार, थोक महंगाई 39 महीनों के उच्चतम स्तर पर
विज्ञापन


खाद्य पदार्थ व फ्यूल के थोक दामों में बढ़ोतरी की वजह से फरवरी माह की थोक मुद्रास्फीति दर 6.55 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई थी, जो कि पिछले 39 महीनों में सबसे अधिक थी। फरवरी माह में खाद्य वस्तुओं की थोक मुद्रास्फीति दर 2.69 फीसदी रही, जबकि इस साल जनवरी में खाद्य वस्तुओं की थोक महंगाई दर नकारात्मक 0.56 फीसदी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं फरवरी माह की खुदरा महंगाई दर बढ़त के साथ 3.65 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई थी, जबकि इस साल जनवरी में यह दर 3.17 फीसदी थी। खाने-पीने की चीजों की खुदरा महंगाई दर फरवरी माह में 2.01 फीसदी रही, जबकि गत जनवरी में यह दर मात्र 0.61 फीसदी थी।

ये भी पढ़ें- 2017 में कर सकते हैं अपने लिए ये पांच बड़े वित्तीय फैसले

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक गत नवंबर से थोक मुद्रास्फीति दर में लगातार इजाफा हो रहा है। इस साल फरवरी में फ्यूल व पावर (ईंधन व बिजली) की थोक मुद्रास्फीति दर 21.02 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई थी। फरवरी माह में हाई स्पीड डीजल के थोक दाम में 33.14 फीसदी का इजाफा रहा। चीनी के दाम में 21.22 फीसदी तो खाद्य तेल में 5.70 फीसदी की तेजी रही।

आंकड़ों के मुताबिक गैर खाद्य पदार्थों के थोक दाम में फरवरी माह में पिछले साल फरवरी के मुकाबले 6.53 फीसदी की बढ़ोतरी रही। इस श्रेणी में सबसे अधिक खनिज पदार्थों के थोक दाम में 33.14 फीसदी की बढ़ोतरी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed