फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   what does your credit score reflect? know important facts

लोन लेने में मदद करता है 'क्रेडिट स्कोर',जानिए हर जरूरी बात

Sun, 12 Aug 2018 01:47 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Sun, 12 Aug 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
what does your credit score reflect? know important facts
क्रेडिट स्कोर मीटर
क्या आपको लोन आसानी से मिल जायेगा या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया है तो क्या बैंक मंजूरी देगा? इन सब बातों के जवाब जानने के लिए अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें। आपके क्रेडिट स्कोर और बैंक के लोन या क्रेडिट कार्ड जारी करने में क्रेडिट स्कोर की क्या भूमिका है ये समझना आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल बैंक आपको लोन देने के लिए आपकी आर्थिक स्थिति का अंदाजा कैसे लगाये? ये जानने में काम आता है आपका क्रेडिट स्कोर।
विज्ञापन


क्या है क्रेडिट स्कोर?
सरल शब्दों में कहें तो क्रेडिट स्कोर वित्तीय संस्थानों से ऋण लेने की क्षमता दर्शाता है। क्रेडिट स्कोर एक 3 अंक की संख्या होती है, जो यह बताती है कि आपने अब तक वित्तीय संस्थानों से लिए गए ऋण के साथ कैसा व्यवहार किया है। ऐसे कई पहलू हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति का संकेत दे सकते हैं जैसे कि आपकी बचत पूंजी, वर्तमान बैंक बैलेंस, संपत्ति आदि इसका स्पष्ट संकेत देंगे वहीं आपका फाइनेंशियल पोर्टफोलियो, जीवन के विभिन्न लक्ष्य को समझना थोड़ा जटिल होगा। 
विज्ञापन


कम ब्याज दरें 
कई वित्तीय संस्थानों ने अब जोखिम आधारित कीमतें पेश करना शुरू कर दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि आवेदक के प्रोफाइल के आधार पर ब्याज दरें अलग-अलग होंगी। अगर आपका प्रोफाइल मजबूत है और क्रेडिट स्कोर अधिक है, तो आपको कम ब्याज दर पर ऋण की पेशकश की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह, कम क्रेडिट स्कोर वाले आवेदक को ऋण देने वाली संस्थाएं बड़ा जोखिम मानती हैं, इसलिए वो ऐसे व्यक्ति का ऋण आवेदन या तो खारिज कर देंगी या फिर काफी ऊंची ब्याज दर पर ऋण देने की पेशकश करेंगी। इसलिए, एक बड़ा क्रेडिट स्कोर होने से ग्राहकों को कम ब्याज दर पर ऋण मिलता है जिससे इस ऋण का कुल खर्च कम हो जाता है। 

क्रेडिट कार्ड के लिए स्कोर
अगर आपका क्रेडिट स्कोर अधिक है, तो आप बेहतर क्रेडिट कार्ड पाने के पात्र होंगे। यह कार्ड आपके विभिन्न खर्च पर अधिक लाभ दे सकते हैं, जो एयर माइल्स/रिवार्ड प्वाइंट्स, कैशबैक, डिस्काउंट आदि के रूप में मिलेंगे। ऐसे कार्ड का स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करने पर आपको लंबी अवधि में काफी अधिक पैसे बचाने में मदद मिलेगी।

एक क्रेडिट कार्ड का अधिक से अधिक फायदा उठाने के लिए ऐसा कार्ड चुनें जो आपकी जीवनशैली या खर्च करने की आदतों से मेल खाने वाले लाभ देता हो। जैसे अक्सर यात्रा करने वाले लोग अपने एयर माइल्स/रिवार्ड प्वाइंट्स के इस्तेमाल से डिस्काउंट कीमतों पर फ्लाइट टिकट खरीद सकते हैं। 

 

what does your credit score reflect? know important facts
क्रेडिट कार्ड
लोन बैलेंस ट्रांसफर 
अगर आप अपने किसी मौजूदा ऋण को किसी अन्य ऋणदाता कंपनी में ट्रांसफर करना चाहते हैं तो नई कंपनी पूरे ध्यान से आपके क्रेडिट स्कोर की जांच करेगी। इसके अलावा आपका मासिक वेतन, आपकी नियोक्ता कंपनी और अन्य पहलूओं पर भी गौर किया जाएगा। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अधिक है और आपने अपने पिछले ऋणों के साथ जिम्मेदारी के साथ व्यवहार किया है, तो इस बात की अधिक संभावना होगी कि आपका लोन ट्रांसफर आवेदन स्वीकार कर लिया जाए और आप एक ऐसी कंपनी चुन सकेंगे जहां ब्याज दर कम हो।

कम ब्याज दर की पेशकश करने वाले ऋणदाता के पास अपना ऋण ट्रांसफर करने से लंबी अवधि में आपको काफी अधिक पैसों की बचत हो सकेगी, खासकर होम लोन के मामले में अधिक फायदा होगा जहां बड़ी ऋण राशि और लंबी अवधि होती है। लेकिन अपने ऋण को ट्रांसफर करने से पहले आपको इससे होने वाले फायदे और खर्च की तुलना जरूर कर लेनी चाहिए। 

ऋणदाता शुल्कों में भिन्नता 
हालांकि यह काफी कम ही देखने मिलता है, लेकिन ऋण आवेदक का क्रेडिट स्कोर अधिक होने पर ऋणदाता कंपनी कभी-कभी ऋण की प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क माफ कर देती है। अगर आपका भी क्रेडिट स्कोर अधिक है और आप एक बड़ी ऋण राशि के लिए आवेदन कर रहे हैं तो ऋणदाता कंपनी आपके लिए भी विभिन्न शुल्क माफ कर सकती है। 

कैसे बढ़ायें स्कोर?
अपने क्रेडिट कार्ड बिल और ईएमआई का पूरा एवं समय पर भुगतान करना, अपनी क्रेडिट लिमिट का 40% तक खर्च सीमित रखने जैसी आदतें आपको एक बड़ा क्रेडिट स्कोर बनाने में मदद करेंगी। वहीं, दूसरी तरफ ऋण भुगतान से चूकने, छोटी अवधि में ही कई सारी कंपनियों के पास ऋण या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने, लगातार अपनी क्रेडिट लिमिट का 50%-60% से अधिक खर्च करते रहने से आपका स्कोर गिरता है।

ऋण देने वाली कंपनी जब आपके ऋण आवेदन पर विचार कर रही होती है, तो उसके लिए यह क्रेडिट स्कोर आपसे जुड़ा जोखिम दर्शाता है।क्रेडिट स्कोर अधिक होने से आपके ऋण या क्रेडिट कार्ड आवेदन को मंजूरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है और इससे आपके पैसों की बचत भी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed