फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   west bengal tops in ease of doing business

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में पश्चिम बंगाल पहले स्थान पर, टॉप 10 में उत्तर भारत से केवल हरियाणा, राजस्थान

Sat, 17 Mar 2018 11:08 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Mar 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
west bengal tops in ease of doing business
ease of doing

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस करने के मामले में देश के 29 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में पश्चिम बंगाल ने पहला स्थान प्राप्त किया है। उत्तर भारत से केवल हरियाणा और राजस्थान ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। वहीं दिल्ली और मुंबई को इसमें जगह नहीं मिली है। 

विज्ञापन


दूसरे नंबर पर है छत्तीसगढ़
केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में 99.73 फीसदी स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं लिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश हैं। इन दोनों राज्यों ने 99.46 फीसदी का स्कोर हासिल किया है।
विज्ञापन


लिस्ट में इसके बाद हरियाणा (99.46 फीसदी), राजस्थान और गुजरात (99.19), आंध्र प्रदेश और झारखंड (98.92 फीसदी) व तेलंगाना और कर्नाटक 98.37 फीसदी के साथ नौवें और दसवें नंबर पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वोत्तर राज्य सबसे फिसड्डी
इस लिस्ट में पूर्वोत्तर राज्य सबसे ज्यादा फिसड्डी साबित हुए हैं। नगालैंड, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप का सबसे आखिर में नाम है। 


2015 में शुरू हुआ था इंडेक्स
2015 में केंद्र सरकार ने इस इंडेक्स को शुरू किया था। तब से लेकर के अभी तक किसी भी राज्य ने पूरा 100 का स्कोर प्राप्त नहीं किया है। दिल्ली इस लिस्ट में 34वें स्थान पर रहा। वहीं महाराष्ट्र 13वें स्थान पर रहा। उत्तराखंड, ओडिशा, यूपी और तमिलनाडु लिस्ट में 11वें, 12वें, 14वें और 15वें स्थान पर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed