फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Valentine's Day Youngsters Picks Princess Look Gowns and Crop Pants

खास दिखने की तैयारियों में जुटे युवा, युवतियों की पसंद प्रिंसेज लुक गाउन व क्रॉप पैंट्स

Thu, 13 Feb 2020 09:36 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 13 Feb 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
Valentine's Day Youngsters Picks Princess Look Gowns and Crop Pants
प्रिंसेज लुक गाउन व क्रॉप पैंट्स - फोटो : अमर उजाला
14 फरवरी यानि प्यार के इजहार का दिन, अपने मन की बात खुलकर कहने का दिन। जब मौका इतना खास हो तो जाहिर है पहनावा भी खास होगा। इन दिनों युवा वेलेंटाइन डे पर अपने लुक को संवारने के लिए तैयारियों में जुटे हैं। खासतौर पर लड़कियों में इसका क्रेज ज्यादा देखने का मिल रहा है।
विज्ञापन


दुकानदार राजीव सोनी ने बताया कि बाजार में सबसे ज्यादा मांग प्रिंसेज लुक गाउन और क्रॉप पैंट्स की है। नेट से बने गुलाबी, लाल, पीच और सफेद रंग के गाउन ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इनकी कीमत 2000 रुपये से 30 हजार रुपये तक है। फ्रॉक स्टाइल रेड गाउन को लड़कियां ज्यादा पसंद कर रहीं हैं।
विज्ञापन


पार्टी के लिए लेदर जैकेट
ट्रिप, पार्टी या इवेंट में जाने के लिए युवतियां जींस के साथ लेदर जैकेट खरीद रही हैं। लॉग बूट भी खरीदे जा रहे हैं। डेट पर जाने के लिए नेट की शॉर्ट फ्रॉक की भी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वेट शर्ट पर लिखे हैं मेसेज
बाजार में स्वेट शर्ट और स्वेटर्स की कई रेंज उतारी गई है। दुकानदार विनोद सिन्हा ने बताया कि इन शर्ट पर लिप्स और हार्ट डिजाइन बनी हुई हैं। स्वेट शर्ट पर वेलेंटाइन से संबंधित मेसेज भी लिखे हुए हैं। इनकी कीमत 500 रुपये से 1500 तक है। इन दिनों क्रॉप पैंट्स का चलन छाया हुआ है।

ऑफ शोल्डर ड्रेस है खास
एमजी रोड स्थित एक शोरूम के दुकानदार दीपक सोनी ने बताया कि वेलेंटाइन डे के लिए ऑफ-शोल्डर टॉप या ड्रेस भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। ट्रेंडी लुक देने के लिए युवतियां इन्हें खरीद रहीं हैं। इनकी कीमत 2000 रुपये से शुरू है। इसके अलावा लेस वाली ड्रेसेज की भी मांग है। स्टाइल के साथ ही कंफर्ट पसंद करने वाली लड़कियां डीप नेक या प्रिंट के जंपसूट की डिमांड कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed